पैर धुलवाने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल- ‘यही है बीजेपी का संस्कार?’

पैर धुलवाने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल- ‘यही है बीजेपी का संस्कार?’

Chhindwara news

Chhindwara news: 10 जून 2025: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में बीजेपी सांसद विवेक बंटी साहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में सांसद साहू कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं, जबकि उनके कुछ समर्थक—जिनमें मंडल अध्यक्ष भी शामिल हैं—उनके पैर धुलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दृश्य को लेकर राजनीति गरमा गई है, कांग्रेस ने इसे लेकर बीजेपी पर तीखा हमला बोला है.

Chhindwara news: वायरल वीडियो ने मचाया बवाल

वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता पीयूष बबेले ने इसे अपने X (पूर्व Twitter) अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा—

“भाजपा वाले अब खुद को डायरेक्ट भगवान समझने लगे हैं. छिंदवाड़ा से बीजेपी सांसद जनता से अपने पांव धुलवाने का काम करवा रहे हैं, भाजपा में अब जनसेवक नहीं, जनता को गुलाम समझने वाले नेताओं की भरमार है. बबेले ने यह वीडियो बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को टैग करते हुए सवाल उठाया, “बताइए ये कौन से संस्कार हैं?”

क्या है वीडियो की सच्चाई?

यह वीडियो 3 जून का बताया जा रहा है, उस दिन सांसद विवेक बंटी साहू छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र में 54 किलोमीटर लंबी पदयात्रा पर थे. यात्रा के दूसरे दिन जब उनका काफिला नवेगांव के तालखमरा पहुंचा, तो मंडल अध्यक्ष सोनू यादव और उनके साथियों ने सांसद के पैर पखारने की रस्म अदा की.

बीजेपी नेता ने दी सफाई

विवाद बढ़ता देख मंडल अध्यक्ष सोनू यादव ने इस पर प्रतिक्रिया दी, उन्होंने कहा—“देश में पहली बार कोई सांसद इतनी लंबी पदयात्रा कर जनता के बीच पहुंचा,यह उनका सम्मान था, कोई दिखावा नहीं, सांसद जी ने मना किया था, लेकिन हमने पारंपरिक सम्मान के तौर पर उनके पैर पखारे, कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा, इसलिए वह ऐसे वीडियो पर राजनीति कर रही है.

सांसद बालाजी दर्शन पर

मामले पर सांसद विवेक बंटी साहू की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. बताया गया है कि वे फिलहाल अपने कार्यकर्ताओं के साथ तिरुपति बालाजी की यात्रा पर हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM