Cabinet Meeting Indore: महिला अधिकारियों की अगुवाई में मध्यप्रदेश की कैबिनेट बैठक

Cabinet Meeting Indore: महिला अधिकारियों की अगुवाई में मध्यप्रदेश की कैबिनेट बैठक

Cabinet Meeting Indore

Cabinet Meeting Indore, 21 मई 2025: इंदौर के ऐतिहासिक राजबाड़ा में कल 20 मई को आयोजित कैबिनेट बैठक में मध्यप्रदेश के विकास और महिला सशक्तिकरण को लेकर कई निर्णय लिए गए. बैठक में महिला बुनकरों के प्रशिक्षण, उद्योगों में महिलाओं को प्राथमिकता, और वर्किंग वुमन होस्टल के निर्माण जैसे प्रस्तावों पर चर्चा हुई. इसके अलावा, कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने और शहरों के विकास के लिए नई व्यवस्था पर भी सहमति बनी.

आयोजन की जिम्मेदारी

बैठक के आयोजन की जिम्मेदारी महिला अधिकारियों को सौंपी गई थी. एसडीएम निधि वर्मा और संयुक्त कलेक्टर कल्याणी पांडे ने राजबाड़ा परिसर में व्यवस्थित ढंग से तैयारियां सुनिश्चित कीं.

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्रों में महिलाओं के लिए वर्किंग वुमन होस्टल बनाए जाएंगे. इसके लिए उद्योगपुरी में 66 करोड़, पीथमपुर में 76 करोड़, मालनपुर में 29 करोड़ और मंडीदीप में 77 करोड़ रुपये के फंड प्रस्तावित हैं. मंत्रियों ने सुझाव दिया कि इन होस्टलों का निर्माण औद्योगिक इकाइयों के सीएसआर फंड से किया जाए, जिसे मंजूरी दे दी गई है.

महिला सशक्तिकरण के लिए कौशल विकास पर जोर दिया गया. मां अहिल्या के समय महेश्वर में साड़ी बुनकरों को प्रशिक्षित करने की परंपरा का हवाला देते हुए, राज्य में महिला बुनकरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने का फैसला लिया गया.

Cabinet Meeting Indore: कृषि और उद्योग

कृषि क्षेत्र में किसानों को आधुनिक तकनीकों से खेती करने का प्रशिक्षण देने और उनके उत्पादों की बिक्री के लिए बेहतर साधन उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई. इसके लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे.

शहरों के विकास के लिए अब तक नगर निगम, आईडीए और जिला प्रशासन के अधिकारियों पर निर्भरता थी, लेकिन अब महानगर परिषद बनाई जाएगी. इससे विकास कार्यों में तेजी और पारदर्शिता लाने का लक्ष्य है.

आत्मरक्षा और प्रशिक्षण

महिलाओं की सुरक्षा के लिए सभी शहरों में सेल्फ डिफेंस कोर्स शुरू किए जाएंगे. इंदौर के लालबाग परिसर में देवी अहिल्याबाई ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण शुरू हो चुका है. मध्यप्रदेश टूरिज्म विभाग ने इसके लिए भूमिपूजन कर विकास कार्यों की शुरुआत की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM