BJP नेता धाकड़ ने एक्सप्रेस-वे को अपना बेडरूम समझा: पुलिस ने किया  गिरफ्तार

BJP नेता धाकड़ ने एक्सप्रेस-वे को अपना बेडरूम समझा: पुलिस ने किया  गिरफ्तार

BJP POLITICIAN VIRAL VIDEO

BJP POLITICIAN VIRAL VIDEO : 26 मई: मंदसौर जिले में दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर महिला मित्र के साथ अश्लील हरकतें करने और डांस करने वाले भाजपा नेता मनोहर धाकड़ को पुलिस ने रविवार दोपहर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मनोहर धाकड़ ने भानपुरा थाने में जाकर सरेंडर किया। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। एसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि आरोपी मनोहर धाकड़ को धारा 151 के तहत गरोठ उप जेल भेजा गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने कुछ खास जानकारी पुलिस को नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है, इसमें जो भी तथ्य आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगा।

BJP POLITICIAN VIRAL VIDEO: वायरल वीडियो को लेकर पुलिस का NHAI को नोटिस

भाजपा नेता का वीडियो वायरल होने को लेकर पुलिस ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के अधिकारियों को नोटिस भेजा है। जिसमें कर्मचारियों के संबंध में सूचना मांगी गई है। पुलिस का कहना है कि वीडियो वायरल करने में जिन कर्मचारियों की संलिप्तता होना पाई जाएगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ये भी जांच कर रही है कि वीडियो बनाने और सार्वजनिक करने के पीछे मकसद क्या था और इसमें और कौन-कौन शामिल था। बता दें कि वीडियो सामने आने के बाद 23 मई को मंदसौर के भानपुरा थाने में मनोहर धाकड़ और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

बात दें कि भाजपा नेता मनोहर धाकड़ के दो वीडियो सामने आए थे। 13 मई की रात में एक वीडियो में वह महिला मित्र के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखा था, जबकि दूसरे वीडियो में एक्सप्रेस-वे पर ही उसके साथ डांस करता नजर आया था।

आरोपी पर नकाब क्यों ?

भाजपा नेता मनोहर धाकड़ ने भानपुरा थाने में सरेंडर किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। जब उसे जेल भेजा जा रहा था तो चेहरे पर नकाब पहनाया। इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। सामान्यत: जब किसी आरोपी की शिनाख्त परेड करानी हो या उसकी पहचान छिपानी हो तब उसे नकाब पहनाया जाता है। इस मामले में सब कुछ स्पष्ट है। बावजूद आरोपी को नकाब पहनाया गया।

घर से मिली थी आरोपी मनोहर धाकड़ की कार

23 मई की रात पुलिस ने आरोपी मनोहर धाकड़ के गांव बनी में उसके घर पर दबिश दी थी। वहां मनोहर धाकड़ तो नहीं मिला, पुलिस ने एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी फुटेज में दिख रही कार (MP 14 CC 4782) को जब्त कर लिया था।

भाजपा नेता की पत्नी जिला पंचायत सदस्य

 दरअसल, मंदसौर के बनी गांव के रहने वाले मनोहर धाकड़ की पत्नी वार्ड क्रमांक-8 से जिला पंचायत सदस्य है। 13 मई की रात के इस वीडियो में मनोहर धाकड़ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर खड़ी सफेद बलेनो कार (MP14CC4782) में एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहे हैं।

उनका अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। 8 लेन एक्सप्रेस वे पर लगे हाई सिक्योरिटी कैमरे में पूरी घटना कैद हुई है। वीडियो इतना आपत्तिजनक और अश्लील है कि हम न तो आपको वो दिखा सकते हैं और न ही बता सकते हैं।

कांग्रेस ने हाईवे का गंगाजल से किया शुद्धिकरण

मंदसौर में दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस वे पर लगे कैमरे में भाजपा नेता मनोहर धाकड़ और उनकी महिला मित्र के दो आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद विवाद गहराता जा रहा है। रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गरोठ क्षेत्र के टोल प्लाजा पहुंचकर गायत्री मंत्र का जाप किया और गंगाजल से एक्सप्रेस-वे का शुद्धिकरण कर विरोध जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM