न्याय सत्याग्रह में गरजी कांग्रेस: “अशोकनगर बना सियासी रणभूमि, कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन”

न्याय सत्याग्रह में गरजी कांग्रेस: “अशोकनगर बना सियासी रणभूमि, कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन”

Big demonstration by Congress

Big demonstration by Congress: 8JULY 2025: मध्य प्रदेश के अशोकनगर में कांग्रेस का “न्याय सत्याग्रह” सोमवार सुबह से शुरू हो गया है, यह आंदोलन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर मुंगावली थाने में दर्ज FIR के विरोध में किया जा रहा है, पटवारी आज खुद गिरफ्तारी देंगे, उनके साथ कांग्रेस के कई दिग्गज नेता जैसे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और विधायक जयवर्धन सिंह भी इस सभा में शामिल होंगे.

गुना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कड़ी जांच

अशोकनगर की ओर जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के वाहनों को गुना जिले की सीमा पर रोका जा रहा है, पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास पुलिस गाड़ियों के नंबर और उसमें सवार लोगों की जानकारी दर्ज कर रही है, वाहनों की डिग्गी भी चेक की जा रही है, इसी दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का काफिला वहां से गुजरा, पुलिस चेकिंग से नाराज होकर उन्होंने कहा, “हम क्या बम, हथियार, मिसाइल लेकर जा रहे हैं? क्यों परेशान कर रहे हो?” इस पर पुलिस ने जवाब दिया कि यह सब सुरक्षा के लिहाज से किया जा रहा है.

Big demonstration by Congress: DIG खुद संभाल रहे मोर्चा

सभा स्थल पर लोगों की एंट्री शुरू हो चुकी है, पुलिस हर व्यक्ति की तलाशी ले रही है, सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी खुद अशोकनगर के एसपी विनीत कुमार जैन और ग्वालियर रेंज के डीआईजी अमित सांघी कर रहे हैं, शहर के संवेदनशील इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है.

कृषि मंडी बना सभा स्थल

इस बड़े प्रदर्शन के लिए पुरानी कृषि उपज मंडी को सभा स्थल बनाया गया है, कांग्रेस ने दावा किया है कि आंदोलन में 12 से 15 हजार कार्यकर्ता शामिल हो सकते हैं, इसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं, मंडी परिसर के केवल एक गेट से प्रवेश की अनुमति दी गई है, जबकि बाकी दो गेट बंद कर दिए गए हैं, शहर के प्रमुख चौराहों पर बैरिकेड्स लगाकर आने-जाने वालों की चेकिंग की जा रही है.

Big demonstration by Congress: दिग्विजय और जयवर्धन सिंह के आने का इंतजार

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह फिलहाल अशोकनगर में ही रुके हुए हैं और थोड़ी देर में सभा स्थल पहुंचने वाले हैं, जयवर्धन सिंह भी उनके साथ मौजूद रहेंगे, हालांकि अब तक कोई बड़ा नेता मंच पर नहीं पहुंचा है, लेकिन कार्यकर्ताओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है.

100 गाड़ियों के काफिले के साथ उमंग सिंघार  

कांग्रेस नेता उमंग सिंघार करीब 100 गाड़ियों के काफिले के साथ अशोकनगर की ओर निकले हैं, गुना में उनके काफिले की चेकिंग की गई, पुलिस ने वाहनों की तलाशी लेने के साथ ही यात्रियों के नाम नोट किए और यह सुनिश्चित किया कि कोई आपत्तिजनक सामग्री न हो.

Big demonstration by Congress: राजनीतिक तापमान चढ़ा

FIR के विरोध में कांग्रेस के इस शक्ति प्रदर्शन ने राज्य की राजनीति का पारा चढ़ा दिया है. वहीं प्रशासन इसे लेकर पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है, अगले कुछ घंटों में यह देखना अहम होगा कि आंदोलन कितना प्रभावी होता है और प्रशासन किस तरह स्थिति को संभालता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM