11 हजार बिना परमिट चलने वाले ई-रिक्शा पर बैन लगाया जाएगा,जानें क्या है वजह

11 हजार बिना परमिट चलने वाले ई-रिक्शा पर बैन लगाया जाएगा,जानें क्या है वजह

Bhopal News

Bhopal News: जिला प्रशासन भोपाल में 11 हजार ई-रिक्शा पर बैन लगाने की तैयारी कर रहा है. बिना परमिट चलने वाले ई-रिक्शा पर बैन लगाया जाएगा. शहर के 4 रूट्स पर ये प्रतिबंध लागू रहेगा. ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए ये निर्णय लिया गया है.

Bhopal News: 29 मई: शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू से चलाने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है. नई व्यवस्था के तहत प्रशासन जल्द ही 11 हजार से ज्यादा ई-रिक्शा पर बैन लगाने जा रही है. इससे सड़कों पर बेतरतीब घूम रहे ई-रिक्शा से होने वाले ट्रैफिक से लोगों को निजात मिलेगी. शहर के कई रूट्स पर इन्हें चलाने को लेकर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की बात कही है.

Bhopal News: बिना परमिट ई-रिक्शा पर लगाम लगाने की तैयारी

जिला प्रशासन ने अवैध तरीके से भोपाल की सड़कों पर दौड़ रहे ई-रिक्शा पर लगाम लगाने की तैयारी कर ली है. बिना परमिट के चल रहे करीब 11 हजार ई-रिक्शा पर बैन लगाने की तैयारी की जा रही है. प्रशासन का कहना है कि ट्रैफिक जाम और सड़क सुरक्षा में सुधार की उम्मीद जताई है. एक रिपोर्ट के अनुसार शहर में पिछले तीन सालों में 8,700 ई-रिक्शा खरीदे गए. बिना किसी आधिकारिक परमिट के सड़कों पर संचालित किए जा रहे हैं. इससे बार-बार लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी.

इन रूट्स पर पूरी तरह रहेगा प्रतिबंध

शहर के कुछ रूट्स पर प्रशासन ई-रिक्शा पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने में जुट गया है. लिंक रोड नंबर-एक, लिंक रोड नंबर-दो, नर्मदापुरम रोड और वीआईपी रोड पर पूरी तरह इन पर प्रतिबंध लगाने के बारे में प्रशासन विचार कर रहा है.

यात्रियों को होगी परेशानी

ई-रिक्शा पर बैन लगाने से हजारों ई-रिक्शा चालक पर रोजी-रोटी का संकट आ जाएगा. इसके साथ ही रोजाना ई-रिक्शा से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना होगा. नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस इसे लेकर अभियान चलाने वाली है. केवल वहीं ई-रिक्शा चलाने दिए जाएंगे, जिनकी पंजीयन कराया गया होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM