सुरक्षाबलों का एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी , जंगल भागे नक्सली, सोलर प्लेट-दवाइयां समेत राशन का सामान बरामद

सुरक्षाबलों का एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी , जंगल भागे नक्सली, सोलर प्लेट-दवाइयां समेत राशन का सामान बरामद

Anti-Naxal Operations

Anti-Naxal Operations:21 मई: छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे बालाघाट जिले (Balaghat) में सुरक्षाबलों का एंटी नक्सल ऑपरेशन (Anti Naxal) जारी है. जवान लगातार जंगलों में सर्चिंग ऑपरेशन कर रहे हैं. इसी दौरान मंगलवार यानी 20 मई को लांजी पुलिस थाना क्षेत्र के बिलालकसा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ के बाद नक्सली घने जंगल में भाग गए. इलाके में सुरक्षाबलों का सर्चिंग ऑपरेशन जारी है.

Anti-Naxal Operations: 10-15 नक्सलियों के होने की खबर मिली थी

दरअसल, सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि बिलालकसा के जंगल में 10-15 नक्सली छुपे हुए हैं. इसके बाद हॉकफोर्स, CRPF-B 207 और कोबरा की 12 टीमों ने इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन की. इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया. दोनों पक्षों के बीच 20-20 राउंड फायरिंग हुई. मौके देखकर नक्सली घने जंगल में भाग गए.

दवाइयां, राशन के साथ काफी सामान बरामद हुआ

जंगल में भागने वाले नक्सलियों ने अपना सामान वहीं छोड़ गए. इसमें सोलर प्लेट, कुल्हाड़ी, रोजाना इस्तेमाल होने वाले सामान जैसे टूथपेस्ट, डिटर्जेंट साबुन शामिल हैं. इसके अलावा दवाइयां भी बरामद की गईं. राशन का सामान भी बरामद किया गया.

एंटी-नक्सल ऑपरेशन पकड़ जोर

जहां एक ओर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबल एंटी नक्सल ऑपरेशन चला रहे हैं. वहीं छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे बालाघाट में सुरक्षाबलों का सर्चिंग अभियान जारी है. पिछले कई महीने से यहां का जवानों और नक्सलियों का आमना-सामना हुआ है. 19 फरवरी को बालाघाट जिले के ही गढ़ी पुलिस थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में 62 लाख रुपये की 4 महिला इनामी नक्सली मारी गई थीं.और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जंगल भागे नक्सली, सोलर प्लेट-दवाइयां समेत राशन का सामान बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM