इंदौर जिला कांग्रेस में संगठन विस्तार, 19 ब्लॉक अध्यक्षों को मिली जिम्मेदारी

इंदौर जिला कांग्रेस में संगठन विस्तार, 19 ब्लॉक अध्यक्षों को मिली जिम्मेदारी

इंदौर। कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के बीच इंदौर जिले में संगठन को नई धार देने की कवायद शुरू कर दी है। इसी कड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी ने 19 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने 12 नवंबर को आदेश जारी कर जिले की 4 विधानसभा क्षेत्रों में संगठन की इन नियुक्तियों के जरिए पार्टी अब ब्लॉक स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ाने और अभियान को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की तैयारी में है।
जारी नियुक्ति सूची में देपालपुर विधानसभा क्षेत्र के 5, महू के 6, सांवेर के 5 और राऊ के 2 ब्लॉक अध्यक्ष शामिल हैं। देपालपुर क्षेत्र में गौतमपुरा से प्रफुल्ल शर्मा, हातोद से सुरेंद्र ठाकुर, बड़ा बांगड़दा से वीरेंद्र रितोरिया, देपालपुर से जसपाल सिंह और बेटमा से सुरेश पटेल को जिम्मेदारी दी गई है। महू विधानसभा क्षेत्र में संगठन का दायरा बढ़ाते हुए 6 नियुक्ति की गई हैं। बड़गोंदा से कपिल चौहान, पिगडंबर से सीमा सोलंकी, गवली पलासिया से लोकेश धूलिया, मानपुर से कुणाल सोलंकी, सिमरोल से धर्मेंद्र ठाकुर और महू शहर से मलिक खान को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है।

सांवेर में नए चेहरों को जिम्मेदारी
सांवेर विधानसभा क्षेत्र में सांवेर से हिमांशु शर्मा, कछालिया से रामप्रसाद पंवार, पालिया से रोहित गुर्जर, क्षिप्रा से मुनीष दांगी और खुड़ैल से मुस्ताक खान को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, राऊ विधानसभा क्षेत्र में रालामंडल से अनिल जिराती और राऊ से सुभाष चौधरी को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस नेतृत्व ने इन नियुक्तियों के जरिए विधानसभा क्षेत्रों के भीतर ब्लॉक स्तर पर संगठन को सक्रिय करने की कोशिश की है।
नए अध्यक्षों के सामने पार्टी की गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान को आम लोगों तक पहुंचाने की चुनौती रहेगी। पार्टी को उम्मीद है कि नई नियुक्तियों से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में संगठन की पकड़ मजबूत होगी तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM