देवास शराब कांड पर उमंग सिंघार का हमला, बोले- MP में अब खाकी भी सुरक्षित नहीं

देवास शराब कांड पर उमंग सिंघार का हमला, बोले- MP में अब खाकी भी सुरक्षित नहीं

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने देवास जिले में अवैध शराब माफिया द्वारा टीआई की कुचलकर हत्या मामले में राज्य की बीजेपी सरकार पर सियासी हमला बोला है। मामले को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है।
 
आम आदमी अपनी सुरक्षा की क्या उम्मीद
सिंघार ने लिखा- मध्यप्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब ‘खाकी’ भी सुरक्षित नहीं है! देवास में अवैध शराब माफियाओं ने खातेगांव TI दिलीप पुरी जी को बेखौफ होकर ट्रक से कुचल दिया। जब कानून के रक्षकों की ही सरेआम हत्या हो रही हो, तो आम आदमी अपनी सुरक्षा की क्या उम्मीद करे?
क्या प्रदेश में माफियाओं के मन से शासन-प्रशासन का डर पूरी तरह खत्म हो चुका है? यह दुस्साहस सीधे सिस्टम के मुंह पर करारा तमाचा है! कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राण गंवाने वाले TI दिलीप पुरी जी को विनम्र श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं।
 
सख्त कार्रवाई होनी चाहिए
मुख्यमंत्री जी, अब कागजी कार्रवाई और दिखावे से काम नहीं चलेगा। माफियाओं के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे अपराधियों में कानून का खौफ पैदा हो और दोबारा ऐसी हरकत करने की किसी की हिम्मत न हो!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM