असल मुद्दों को दबाया जा रहा, बीजेपी वोट चोरी करके इलेक्शन जीत रही इंदौर। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने भागीरथपुरा की दूषित पानी कांड को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार को जमकर फटकार लगाई और निशाना साधा। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज का बखान करते हुए भी हमलावर नजर आई। उन्होंने कहा कि संसद में राहुल गांधी को बोलते नहीं दिया जाता। लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ने इंदौर पहुंचकर भाजपा को आड़े हाथों लिया है और जमकर निशाना साधा है।
बीजेपी और केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए बड़े हमले किए। बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि संसद में राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जाता और देश के असल मुद्दों को दबाया जा रहा है, बीजेपी वोट चोरी करके इलेक्शन जीत रही है। उन्होंने कहा कि देश के असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ने मनरेगा, जातिगत जनगणना, महिला आरक्षण, नोटबंदी सहित जल जीवन मिशन पर भी सरकार पर जमकर निशाना साधा।
बजट और एसआइआर पर भी हमलावर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट को लेकर अलका लांबा ने एक अखबार की हेडलाइन का हवाला देते हुए सरकार पर जुबानी हमला किया। एसआइआर को लेकर भी उन्होंने भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा में 25 लाख वोट फर्जी पकड़े गए। जबकि, हम 22 हजार से हारे थे। प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेत्री ने कई मामलों में सुप्रीम कोर्ट का जिक्र किया और कहा कि कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए महिला कांग्रेस अलग-अलग योजनाओं पर कार्य कर रही है।