ट्रक से टकराई बस, सड़क पर गिरी बॉडी, 5 छात्र गंभीर रूप से घायल

ट्रक से टकराई बस, सड़क पर गिरी बॉडी, 5 छात्र गंभीर रूप से घायल

Bhopal Bus accident

Bhopal Bus accident :22 मई: भोपाल के रायसेन रोड पर बुधवार दोपहर एक यूनिवर्सिटी की चलती बस के पिछले पहिए अचानक निकल गए। बस की बॉडी सड़क पर गिरते ही तेज धमाका हुआ और 5 विद्यार्थी घायल हो गए। हादसे के वक्त बस में 16 विद्यार्थी और यूनिवर्सिटी स्टाफ थे। पुलिस के मुताबिक, सामने से आ रहे ट्रक ने अचानक यू-टर्न लिया।

Bhopal Bus accident: सड़क पर मची अफरा-तफरी

उसका बंपर बस के पिछले हिस्से में फं स गया। झटका लगते ही बस के पहिए बॉडी से अलग हो गए। धमाके के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के वाहन चालकों ने बस में फंसे विद्यार्थियों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया।

केस हुआ दर्ज  

21 साल का युवक चला रहा था ट्रक, लाइसेंस नहीं दिखा सका… थाना प्रभारी उमेश चौहान के अनुसार ट्रक चालक की पहचान समीर खान (21) निवासी सिवनी के रूप में हुई है। वह हादसे के बाद मौके से नहीं भागा। उसने बताया कि वह सिवनी से माल लेकर आया था। समीर के पास हैवी व्हीकल चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। अब केस दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM