दिल्ली-NCR  में आंधी-तूफान का कहर, 22 की मौत, श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट पर  गिरी बिजली

दिल्ली-NCR  में आंधी-तूफान का कहर, 22 की मौत, श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट पर  गिरी बिजली

Delhi-NCR Weather

Delhi-NCR Weather: 22 मई: तेज हवाओं, भारी बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया. जिससे सड़क, रेल सहित हवाई यातायात भी बुरी तरह बाधित हुआ बुधवार, 21 मई को देर शाम दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आई आंधी-तूफान अपने साथ तबाही लेकर आई. बुधवार देर शाम आए भीषण आंधी-तूफान और ओलावृष्टि ने व्यापक तबाही मचाई.

Delhi-NCR Weather: मौसम के कारण भयंकर टर्बुलेंस का करना पड़ा सामना

इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 22 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. जबकि कई लोगों के घायल होने की भी खबर है.इस बीच, दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-2142 को खराब मौसम के कारण भयंकर टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा, जिससे विमान का अगला हिस्सा (नोज कोन) क्षतिग्रस्त हो गया, और उसे श्रीनगर में जैसे-तैसे इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.

मेट्रो सेवाएं हुई प्रभावित

दिल्ली-NCR में तेज आंधी-तूफान की गति 70-80 किमी/घंटा रही. दिल्ली के निजामुद्दीन में बिजली का खंभा गिरने और गोकुलपुरी में पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. कई जगहों पर पेड़, होर्डिंग्स और बिजली के खंभे उखड़ गए, जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई. यातायात घंटों जाम रहा. दिल्ली मेट्रो की येलो और पिंक लाइन पर सेवाएं प्रभावित हुईं, हालांकि बाद में इन्हें बहाल कर लिया गया.

50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी  

यूपी के कई जिलों जैसे मथुरा, आगरा, और अलीगढ़ में तेज हवाओं और बारिश ने तबाही मचाई. बिजली और पेड़ गिरने के साथ ही यहां कई घरों और इमारतों की दीवारें भी ढह गईं हैं. जिससे 20 लोगों की जान गई. मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी थी.

टला बड़ा हादसा

तेज आंधी-तूफान की भयावता इससे ही जानी जा सकती है कि इंडिगो की फ्लाइट का नोज ही टूट गया. दिल्ली ने श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-2142, जिसमें 227 यात्री सवार थे, इसी बीच उठी आंधी-तूफान के कारण प्लेन को ओलावृष्टि और टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा. इस दौरान विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. पायलट की सूझ-बुझ के कारण जैसे-तैसे फ्लाइट को श्रीनगर में शाम 6:30 बजे इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई. इस दौरान सभी यात्री और क्रू सुरक्षित रहे. इंडिगो ने बयान जारी कर कहा कि विमान को मरम्मत के लिए ग्राउंडेड कर दिया गया है.

मौसम विभाग की चेतावनी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR, हरियाणा, और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 21 मई को रेड अलर्ट जारी किया था, जिसमें 70-80 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं, गरज-चमक और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई थी. यह मौसम परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से नमी के कारण हुआ. IMD ने 23 मई तक रुक-रुक कर बारिश और आंधी की संभावना जताई है.

प्रशासनिक कदम

दिल्ली और यूपी प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू किए हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रशासन सुबह से अलर्ट पर था और प्रभावित इलाकों में मदद पहुंचाई जा रही है. लोगों से घरों में रहने और पेड़ों या कमजोर संरचनाओं के पास न जाने की अपील की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM