तुर्किये की कंपनी ‘असिस’ के जांच के आदेश, कैलाश विजयवर्गीय बोले- राष्ट्र सर्वोपरि

तुर्किये की कंपनी ‘असिस’ के जांच के आदेश, कैलाश विजयवर्गीय बोले- राष्ट्र सर्वोपरि

Turkiye Company Investigation

Turkiye Company Investigation:20 मई:  असिस गार्ड कंपनी ड्रोन बनाती है.तुर्किये की कंपनी असिस गार्ड (Asis Guard) की जांच की जाएगी. कंपनी पर आरोप है कि असिस गार्ड के बनाए गए ड्रोन का इस्तेमाल पाकिस्तान ने हाल ही भारत पाकिस्ताने के बीच हुए संघर्ष में किया था. मामले को लेकर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जानकारी दी है. उन्होंने एक्स पर ट्वीट करके लिखा कि राष्ट्रधर्म सर्वोपरी है. असिस गार्ड कंपनी वर्तमान में भोपाल और इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट्स में डिजिटल प्रणाली से जुड़ी सेवाएं दे रही है.

Turkiye Company Investigation: ‘भारत विरोधी मानसिकता का कोई स्थान नहीं’

कैलाश वियगवर्गीय ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लिखा, ‘राष्ट्र सर्वोपरि…भारत विरोधी मानसिकता का कोई स्थान नहीं है. जो भी भारत की संप्रभुता के विरुद्ध खड़ा होगा, वह चाहे कोई भी क्यों न हो, उसके साथ किसी भी प्रकार की सहानुभूति या सहयोग असहनीय है.

गहन एवं निष्पक्ष जाँच के निर्देश दिए हैं

तुर्किये की कंपनी असिस गार्ड, जो ड्रोन निर्माण में संलग्न है, उस पर आरोप है कि उसके बनाए गए ड्रोन हाल ही में भारत विरोधी गतिविधियों में प्रयोग किए गए. गंभीर तथ्य यह है कि यही कंपनी असिस वर्तमान में भोपाल और इंदौर मेट्रो परियोजनाओं में डिजिटल प्रणाली के कार्य हेतु अनुबंधित है. इस संदर्भ में अधिकारियों को तथ्यों की गहन एवं निष्पक्ष जाँच के निर्देश दिए हैं.’

सैन्य संघर्ष में तुर्किये ने पाकिस्तान की मदद की

भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के दौरान तुर्किये ने पाकिस्तान की मदद की थी. जिसके बाद से ही देश में तुर्किये के खिलाफ देश में विरोध हो रहा है. इसके पहले तुर्किये की एक और कंपनी को भारत में बंद किया जा चुका है. तुर्किये की एक कंपनी सेलेबी ग्राउंड हैंडलिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड भारत में कई एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग का काम करती थी, जिसकी सर्विस को भारत के नागरिक उड्डयन मंत्रालय बंद कर दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM