Housefull 5 : हाउसफुल 5 का धमाकेदार टीज़र रिलीज, कॉमेडी के साथ रोमांच और मर्डर मिस्ट्री का तड़का! इस दिन होगी रिलीज..

Housefull 5 : हाउसफुल 5 का धमाकेदार टीज़र रिलीज, कॉमेडी के साथ रोमांच और मर्डर मिस्ट्री का तड़का! इस दिन होगी रिलीज..

बॉलीवुड कि सबसे लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म Housefull 5 का टीज़र आज जारी किया गया। टीज़र 1 मिनिट 16 सेकंड का है। फेन्स काफी समय से इस मूवी का इंतज़ार कर रहे थे। उनके इंतज़ार को राहत देते हुए फिल्म मकर्स ने 30 अप्रैल को रिलीज कर दिया। टीजऱ से पता चलता है कि इस बार हाउसफुल फ्रैंचाइज़ी में सिर्फ कॉमेडी ही नहीं, बल्कि एक किलर कॉमेडी होने वाली है, जिसमें रहस्य और रोमांच का भी तडक़ा लगाया जाएगा। 

फिल्म की कहानी एक क्रूज शिप पर आधारित है..

फिल्म की कहानी एक क्रूज शिप पर आधारित है, जहाँ खूब सारा पागलपन और हास्य देखने को मिलेगा, लेकिन इसी बीच एक हत्या भी हो जाती है, जिससे कहानी में एक नया मोड़ आता है।यह फिल्म अक्षय कुमार और रितेश देशमुख सहित 18 कलाकारों की एक बड़ी टोली के साथ दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है। टीज़र में बैक टू बैक फिल्म कि कास्ट  को Introduces कराया हैं। टीज़र को देखर इतना तो पता चल गया हैं कि इस बार फिल्म कॉमेडी के साथ-साथ एक किलर कॉमेडी होने वाली है ।

Housefull 5

इस टीजर की शुरुआत एक क्रूज से होती है जिसमें रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन और अक्षय कुमार मस्ती करते और डांस करते नजर आ रहे हैं। इस टीजर को अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। कैप्शन में लिखा- ’15 साल पहले आज ही के दिन मैडनेस शुरू हुई थी।

Housefull 5 फिल्म 6 जून को होगी रिलीज

अक्षय कुमार की आने वाली कॉमेडी से भरपूर फिल्म “हाउसफुल 5” का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है, साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म को प्रोड्यूस किया हैं। फिल्म 6 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। 

फिल्म कि कास्टिंग

फिल्म में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख के साथ अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, जैकलिन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा और चंकी पांडे जैसे कलाकार शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM