बरगी क्रूज हादसे पर कार्रवाई, पायलट-हेल्पर समेत 3 बर्खास्त, मैनेजर को सस्पेंड किया! रीजनल मैनेजर को मुख्यालय अटैच कर उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश!

बरगी क्रूज हादसे पर कार्रवाई, पायलट-हेल्पर समेत 3 बर्खास्त, मैनेजर को सस्पेंड किया! रीजनल मैनेजर को मुख्यालय अटैच कर उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश!

     भोपाल। जबलपुर के बरगी जलाशय में गुरुवार शाम हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के अगले दिन प्रशासन ने लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करते हुए कई जिम्मेदारों पर गाज गिराई है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर क्रूज संचालन से जुड़े कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ त्वरित कदम उठाए गए हैं।
     क्रूज पायलट महेश पटेल, हेल्पर छोटेलाल गोंड और टिकट काउंटर प्रभारी बृजेंद्र की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। वहीं होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी को कार्य में लापरवाही के चलते निलंबित किया गया। रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा को मुख्यालय अटैच कर उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है, जिससे पूरे मामले की गहराई से पड़ताल की जा सके।

दोषियों को नहीं मिलेगी राहत
     मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर स्वयं इस बात की जानकारी दी और साफ शब्दों में कहा है कि इस गंभीर हादसे के लिए जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM