उज्जैन-देवास सहित 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर में भी बरसात के आसार

उज्जैन-देवास सहित 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर में भी बरसात के आसार

40 जिलों तक नहीं पहुंचा मानसून, जून में 38% कम हुई बारिश !

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की चाल अब भी धीमी बनी हुई है। 24 जून को प्रदेश में प्रवेश करने के बाद से अब तक यह केवल 15 जिलों तक ही पहुंच पाया है, जबकि 40 जिले अभी भी मानसून की प्रतीक्षा कर रहे हैं। बारिश की कमी का असर जून के आंकड़ों में भी दिखाई दे रहा है। इस महीने अब तक प्रदेश में सामान्य से 38% कम वर्षा दर्ज की गई है।

इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट
मौसम केंद्र ने आज सोमवार के लिए उज्जैन, देवास, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, मंडला और बालाघाट जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान 4 इंच या इससे अधिक वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर और टीकमगढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में कई स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।

हल्की बारिश के आसार
ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, नीमच और मंदसौर जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। इन जिलों में अभी तक मानसून का प्रवेश नहीं हुआ है। रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम सक्रिय रहा। मंदसौर और रतलाम में तेज बारिश दर्ज की गई। रतलाम में आधा इंच से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा गुना, श्योपुर, बड़वानी, शाजापुर, सीहोर, मंदसौर, उज्जैन और छतरपुर सहित कई जिलों में भी बारिश हुई।
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं। हालांकि मानसून का विस्तार अभी अपेक्षित गति से नहीं हो पाया है, जिसके कारण बड़ी संख्या में जिले इसकी पहुंच से बाहर हैं और जून में वर्षा का कुल आंकड़ा सामान्य से काफी नीचे बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM