इंदौर में 500 करोड़ की 17 एकड़ जमीन विवाद की जांच तेज, पंकज संघवी और भतीजे प्रतीक से पूछताछ !

इंदौर में 500 करोड़ की 17 एकड़ जमीन विवाद की जांच तेज, पंकज संघवी और भतीजे प्रतीक से पूछताछ !

इंदौर। कनाड़िया थाना क्षेत्र में लगभग 500 करोड़ रुपए मूल्य की 17 एकड़ जमीन को लेकर हुए विवाद की जांच तेज हो गई है। मामले में पुलिस ने मंगलवार को संयम इंफ्रा से जुड़े कारोबारी और कांग्रेस नेता पंकज संघवी से पूछताछ की। उनके भतीजे और कंपनी के पार्टनर प्रतीक संघवी को भी नोटिस देकर थाने बुलाया गया। पंकज संघवी कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा और लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। करीब एक सप्ताह पहले कनाड़िया क्षेत्र स्थित 17 एकड़ जमीन को लेकर संयम इंफ्रा से जुड़े लोगों और स्थानीय रहवासियों के बीच विवाद हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी विजय सिकरवार और आशीष शर्मा मौके पर पहुंचे थे। आरोप है कि वहां मौजूद मोहसिन और उसके साथियों ने पुलिसकर्मियों से भी विवाद किया। इस घटना के दो दिन बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया, जबकि सात दिन बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।

प्रतीक संघवी के हस्ताक्षर थे, इसलिए पूछताछ
एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के अनुसार, मामले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को पंकज संघवी और प्रतीक संघवी को पूछताछ के लिए बुलाया गया। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, संयम इंफ्रा कंपनी में पंकज संघवी, प्रतीक संघवी, दीपक और आशीष पार्टनर हैं। कंपनी के अधिकांश दस्तावेजों पर प्रतीक संघवी के हस्ताक्षर होने के कारण उन्हें भी पूछताछ के लिए बुलाया गया। जांच अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि विवाद के दौरान मोहसिन और उसके साथी वहां किसके कहने पर पहुंचे थे और इस पूरे घटनाक्रम में अन्य किन लोगों की भूमिका रही।

दोनों के खिलाफ कार्रवाई की पुष्टि नहीं
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल पंकज संघवी या प्रतीक संघवी के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई की पुष्टि नहीं की गई है। उनसे केवल जांच के हिस्से के रूप में पूछताछ की गई है। जानकारी के अनुसार, डायमंड पैलेस कॉलोनी स्थित यह जमीन संघवी परिवार की बताई जाती है। इस भूमि को लेकर लंबे समय से कथित अवैध कब्जों और निर्माण को लेकर संघवी परिवार तथा स्थानीय रहवासियों के बीच विवाद चल रहा है। मामला अदालत तक भी पहुंच चुका है, लेकिन अब तक इसका अंतिम निराकरण नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच जारी है और विवाद से जुड़े सभी पक्षों से पूछताछ कर घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ा जा रहा है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM