शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, Z+ सुरक्षा के बीच अतिरिक्त सतर्कता
Security Tightened for Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan After Intelligence Inputs

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। गृह मंत्रालय को मिले इनपुट के बाद भोपाल और दिल्ली-दोनों जगह उनकी सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।
गृह मंत्रालय के इनपुट के बाद शुक्रवार देर रात भोपाल स्थित केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई। भोपाल के 74 बंगला क्षेत्र में स्थित बी-8 आवास के चारों ओर अतिरिक्त बैरिकेडिंग की गई है।
पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है और आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी के साथ दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। हालांकि शिवराज सिंह चौहान पहले से ही Z+ श्रेणी की सुरक्षा में हैं, लेकिन नए इनपुट मिलने के बाद केंद्र सरकार ने कोई जोखिम न लेते हुए अतिरिक्त सतर्कता के निर्देश दिए हैं।
केंद्र सरकार ने मध्यप्रदेश के डीजीपी, दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) और एमपी के मुख्य सचिव को सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने और हर स्तर पर चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल और दिल्ली—दोनों शहरों में अलर्ट बढ़ा दिया गया है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। किसी भी तरह की चूक न हो, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
मध्यप्रदेश की ताज़ा और बड़ी खबरों के लिए नियमित रूप से हमारी वेबसाइट विज़िट करें:
https://newspointmp.com/

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमें हमारे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर फॉलो और सब्सक्राइब करें:
@news_point_mp
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें : / / @newspointmpcg

Leave a Reply