रिश्तेदार ने किया कांग्रेस MLA के पोते का अपहरण, बच्चा मिला सुरक्षित

रिश्तेदार ने किया कांग्रेस MLA के पोते का अपहरण, बच्चा मिला सुरक्षित

Raisen News

Raisen News: मध्य प्रदेश के रायसेन में कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल के पोते दिव्यम के रहस्यमय तरीके से लापता होने के बाद पुलिस ने छिंदवाड़ा के तामिया से उसे सकुशल बरामद कर लिया है. यह मामला सामने आने के बाद से जिले में हड़कंप मचा रहा. पुलिस ने डॉग स्‍क्‍वॉड और ड्रोन की मदद से तलाशी अभियान चलाया था.

Raisen News: 30 मई: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सिलवानी से कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल के दो वर्षीय पोते दिव्यम के रहस्यमय तरीके से लापता हो गया, पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की और अपहरणकर्ताओं की लोकशन ट्रेस करते हुए बच्‍चे को छिंदवाड़े के तामिया से सकुशल बरामद कर लिया है. हालांकि इस घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है और पुलिस ने अपहरण की आशंका जताते हुए व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया था. पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे ने कहा कि बच्‍चे की सकुशल बरामद हो जाने के बाद से परिवार में खुशियां लौट आईं हैं.

परिवार ने जतायी थी अपहरण की आशंका

गुरुवार को सुबह बेगमगंज तहसील के पालोहा गांव में विधायक के निवास पर यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी. दिव्यम, जो विधायक के भतीजे योगेंद्र पटेल के बेटे हैं, सुबह लगभग 11:00 बजे घर के पिछले आंगन में खेल रहे थे, जिसके बाद वह अचानक गायब हो गए थे. परिवार ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गुमशुदगी और अपहरण की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया. उप-मंडल पुलिस अधिकारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जिस वक्त दिव्यम लापता हुए, उस समय घर में परिवार की महिलाएं मौजूद थीं और पुरुष सदस्य किसी काम से बाहर थे. इस तथ्य ने अपहरण की आशंका को और बल दिया था और पुलिस ने उस आधार पर जांच शुरू की थी.

छिंदवाड़ा के तामिया से बच्‍चे को बरामद किया


इसके अतिरिक्त, पुलिस ने क्षेत्र के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर नाकाबंदी कर दी और वाहनों की सघन तलाशी ली. साइबर सेल की टीम भी सक्रिय किया, फोन कॉल डिटेल तथा सोशल मीडिया गतिविधियों की निगरानी करते हुए सुराग तलाश किया. विधायक देवेंद्र पटेल और उनका परिवार इस घटना से गहरे सदमे में था. उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द उनके पोते को ढूंढ निकालने की अपील की थी. स्थानीय लोग भी बच्चे की सुरक्षित वापसी की कामना कर रहे थे. तभी पुलिस को सफलता मिली. करीब 200 किमी दूर बच्‍चे को अपहरणकर्ताओं से सकुशल बरामद करा लिया गया. पुलिस का कहना है कि यह अपहरण फिरौती के लिए किया गया था.      

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM