मृत आदिवासी बच्चों के परिवारों से मिलेंगे राहुल गांधी, 1 अक्टूबर को बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र जाएंगे!

मृत आदिवासी बच्चों के परिवारों से मिलेंगे राहुल गांधी, 1 अक्टूबर को बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र जाएंगे!

भोपाल। बालाघाट के बैगा आदिवासी बहुल इलाकों में बच्चों की मौत का मामला अब राजनीतिक मुद्दा बन गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे और बैहर-बिरसा क्षेत्र के प्रभावित गांवों में मृत बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी परिवारों से उनकी समस्याओं और सरकारी योजनाओं की स्थिति की जानकारी लेंगे। सिंघार ने आरोप लगाया कि प्रभावित परिवारों तक पोषण, दलिया, मच्छरदानी और टीकाकरण जैसी सुविधाएं पर्याप्त रूप से नहीं पहुंचीं। उन्होंने आर्थिक मदद के साथ स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी तय करने और मुख्यमंत्री से स्पष्ट जवाब की मांग की।
राहुल गांधी का एक महीने में मध्यप्रदेश का यह दूसरा दौरा होगा। इससे पहले 19 सितंबर को वे इंदौर आए थे। सितंबर की शुरुआत में उन्होंने बालाघाट में 30 से अधिक आदिवासी बच्चों की मौत का मुद्दा उठाते हुए बीमारी, कुपोषण, साफ पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर जांच व राहत की मांग की थी।

जून से सामने आ रही मौतें
बालाघाट के बिरसा क्षेत्र में जून से बच्चों की मौत के मामले सामने आए। अगस्त में मामला व्यापक रूप से सामने आया। सरकारी जांच में खसरा और मलेरिया समेत कई स्वास्थ्य कारण सामने आए हैं, जबकि कुपोषण और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को लेकर भी सवाल उठे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 अगस्त को प्रभावित क्षेत्र पहुंचे थे। सरकार ने मृत बच्चों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये की सहायता की घोषणा की थी।
बाद में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने, पूर्ण टीकाकरण और उपचार की व्यवस्था के निर्देश दिए। सरकार ने 67 नए चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 2 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। 12 सितंबर को कॉकरोच जनता पार्टी के संयोजक अभिजीत दिपके ने भी अडोरी, कोरका और बोंदारी गांवों का दौरा कर मृत बच्चों के परिजनों से मुलाकात की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM