10 हजार में नवजात का सौदा! बुरहानपुर में आदिवासी मां से बच्चा खरीदने की कोशिश, मानव तस्करी का केस दर्ज

10 हजार में नवजात का सौदा! बुरहानपुर में आदिवासी मां से बच्चा खरीदने की कोशिश, मानव तस्करी का केस दर्ज

MP Human Trafficking Case

MP Human Trafficking Case, भोपाल, 17 जून 2025: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से दिल दहला देने वाला मानव तस्करी का मामला सामने आया है। काम की तलाश में महाराष्ट्र से आई एक आदिवासी महिला के नवजात बेटे को 10 हजार रुपए में खरीदने की कोशिश की गई। रविवार को हुई इस घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरा आरोपी अब भी फरार है।

MP Human Trafficking Case: आदिवासी महिला से बच्चे की सौदेबाजी

पीड़िता महाराष्ट्र के अमरावती जिले की रहने वाली है और तीन बच्चों की मां है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति एक महीने पहले उसे छोड़कर दूसरी महिला के साथ चला गया। आर्थिक तंगी के चलते वह 15 जून को अपने बच्चों को लेकर बुरहानपुर के खकनार क्षेत्र के देड़तलाई गांव पहुंची थी।

महिला ने एक ढाबे पर काम मांगा, लेकिन वहां से इनकार कर दिया गया। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक—कलीम और इम्तियाज—उससे मिले। दोनों ने महिला को 10 हजार रुपए देने और काम दिलाने का झांसा देकर उसका एक माह का बेटा खरीदने की कोशिश की।

महिला ने बताया कि एक युवक ने उसका बच्चा गोद से लेकर कहा कि वह पैसे देगा और उसे काम पर भी लगाएगा। इस पर महिला रोने लगी और बच्चा भी बिलख पड़ा। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दी, जिसके बाद टीम तुरंत वहां पहुंची और मामला सामने आ गया।

आरोपियों पर मानव तस्करी का केस

पुलिस ने देड़तलाई गांव के रहने वाले कलीम पिता नजीर शाह और इम्तियाज पिता अख्तर खान के खिलाफ मानव तस्करी से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। कलीम को हिरासत में लिया गया है, जबकि इम्तियाज अभी फरार है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों पर पहले भी धोखाधड़ी के केस दर्ज हैं।

महिला वन स्टॉप सेंटर में, परिवार को बुलाया जाएगा

MP Human Trafficking Case– खकनार थाना प्रभारी अभिषेक जाधव ने बताया कि पीड़ित महिला को फिलहाल वन स्टॉप सेंटर, बुरहानपुर में सुरक्षित रखा गया है। उसके माता-पिता और पति को बुलाकर काउंसलिंग कराई जाएगी। महिला के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी किसी मानव तस्करी रैकेट से जुड़े हैं या नहीं। इस दिशा में गहनता से पड़ताल की जा रही है।

महिला ने बताया कि भूख और बेरोजगारी की हालत में उसने कुछ देर के लिए बच्चा सौंपने का सोचा था, लेकिन जैसे ही उसकी गोद सूनी हुई, ममता तड़प उठी। उसने आरोपियों से बच्चा वापस मांगा, लेकिन उन्होंने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद उसने पुलिस से मदद ली और आखिरकार बच्चा उसे वापस मिल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM