Kailash Vijayvargiya ने Umang Singhar से कहा औकात में रहो, सदन में बरपा हंगामा CM Mohan Yadav को मांगनी पड़ी माफी
Kailash Vijayvargiya ने Umang Singhar से कहा ‘औकात में रहो’, सदन में हंगामा – Mohan Yadav ने मांगी माफी
प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। अदाणी समूह के साथ बिजली समझौते को लेकर उठे सवालों पर संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार आमने-सामने आ गए, जिससे सदन में हंगामा खड़ा हो गया | नगरी प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जी ने आज विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंधार जी को कहा कि नेता प्रतिपक्ष आप अपनी औकात में रहो ऐसा वक्तव्य दिया इसके बाद सदन में हंगामा बरपा जिसको देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार जी से माफ़ी मांगी .

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने स्थिति को असहज बताते हुए कहा कि आज दुर्भाग्यवश ऐसी परिस्थिति बनी है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष सदन में सामान्यतः अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं, लेकिन आज की स्थिति चिंताजनक रही। उन्होंने पूर्व नेता सुंदरलाल पटवा का उल्लेख करते हुए कहा कि “गुस्सा दिखे, लेकिन शब्दों में गुस्सा दिखाई न दे।” अध्यक्ष ने कहा कि आज जो स्थिति बनी, उसका उन्हें बेहद रंज है और इसके लिए पक्ष एवं विपक्ष दोनों ही जिम्मेदार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अनुभवी हैं, लेकिन आज मर्यादा की सीमा टूटी है, जो आश्चर्य की
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि वे आज स्वयं से संतुष्ट नहीं हैं। उनका सब्र टूट गया और उन्हें पहली बार सदन में गुस्सा आया। उन्होंने कहा कि सदन में कुछ ही सदस्य वरिष्ठ हैं और आज की घटना दुखद है। उन्होंने यह भी कहा कि उमंग सिंघार की बॉडी लैंग्वेज उचित नहीं थी, जिससे उन्हें आक्रोश आया
यहां आपको मध्य प्रदेश के विभिन्न पहलुओं से जुड़ी राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की हर बड़ी और तेज़ जानकारी समय पर और सटीक रूप में मिलती है। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और NewsPointMP को फॉलो करें, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।
#SupportUmangSinghar #BreakingNews #Umangsinghar #MPVidhansabha #MPNews #News_Point_MP #News #LatestNewsInHindi

Leave a Reply