शुभमन की कप्तानी में भारत करेगा नई शुरुआत, हेडिंग्ले में इंग्लैंड का पलड़ा भारी

शुभमन की कप्तानी में भारत करेगा नई शुरुआत, हेडिंग्ले में इंग्लैंड का पलड़ा भारी

India Vs England Test Update

India Vs England Test  Update: 10 जून 2025:  भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज की शुरुआत आज से हेडिंग्ले, लीड्स में होगी, यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 3 बजे होगा, इस टेस्ट के साथ दोनों टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र (2025-27) में अपने सफर का आगाज करेंगी.

India Vs England Test  Update: हेडिंग्ले में भारत का खराब रिकॉर्ड

भारतीय टीम ने अब तक हेडिंग्ले के मैदान पर कुल 7 टेस्ट मुकाबले खेले हैं, जिनमें सिर्फ 2 में जीत दर्ज की, जबकि 4 में हार झेलनी पड़ी और 1 मैच ड्रॉ रहा, आखिरी बार भारत ने यहां 2021 में टेस्ट खेला था, जिसमें उसे इंग्लैंड के हाथों पारी और 76 रन से करारी शिकस्त मिली थी.

India Vs England Test  Update: इतिहास में इंग्लैंड का दबदबा

भारत ने अपना पहला टेस्ट 1932 में इंग्लैंड के खिलाफ ही खेला था, तब से अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 136 टेस्ट मुकाबले हो चुके हैं, जिनमें इंग्लैंड ने 51 और भारत ने 35 मैच जीते हैं, 50 टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुए हैं, इंग्लैंड की सरजमीं पर भारत ने 67 टेस्ट खेले, लेकिन सिर्फ 9 में जीत मिली, 22 मुकाबले ड्रॉ रहे, जबकि 36 बार इंग्लैंड ने जीत दर्ज की.

 टीम इंडिया की नई शुरुआत

25 वर्षीय शुभमन गिल को पहली बार टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी गई है, उनके नेतृत्व में युवा टीम इंडिया नए जोश के साथ उतरेगी, टीम के मुख्य बल्लेबाजों में यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत हैं, जिन्होंने पिछले साल में बेहतरीन प्रदर्शन किया है.

India Vs England Test  Update: गेंदबाजी की कमान बुमराह के हाथ में

भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे जसप्रीत बुमराह, जिन्होंने हाल के 9 टेस्ट में 46 विकेट लिए हैं, टीम में तेज गेंदबाजों के तौर पर मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह और आकाशदीप शामिल हैं, स्पिन विभाग में रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव को अहम जिम्मेदारी दी गई है.

क्या भारत इंग्लैंड में 17 साल बाद सीरीज जीत पाएगा?

शुभमन गिल की अगुआई में टीम इंडिया के पास इतिहास दोहराने का सुनहरा मौका है, अगर भारत हेडिंग्ले में जीत के साथ शुरुआत करता है, तो यह सीरीज उसके लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM