Gwalior NEWS:  ग्वालियर में राजनीतिक घमासान: राहुल गांधी की टिप्पणी पर सिंधिया का तीखा प्रतिवाद

Gwalior NEWS:  ग्वालियर में राजनीतिक घमासान: राहुल गांधी की टिप्पणी पर सिंधिया का तीखा प्रतिवाद

Gwalior NEWS: 24 मई:  केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ग्वालियर में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की बेटी की शादी में शामिल होने पहुंचे हैं। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने नेता राहुल गांधी पर उनके सवालों को लेकर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा प्रश्नकाल में रहते हैं। हमेशा भारत की एकता, अखंडता और मान सम्मान पर सवाल खड़े करते हैं। उनकी क्या विचारधारा है यह कोई नहीं बता

Gwalior NEWS: उत्तर पूर्वी राज्यों का ऐतिहासिक निवेश का हुआ समिट

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राइजिंग नॉर्थ ईस्ट समिट पर कहा कि नई दिल्ली में प्रधानमंत्री जी की अध्यक्षता में उत्तर पूर्वी राज्यों का ऐतिहासिक निवेश का समिट आयोजित हुआ। इतिहास में पहली बार भारत सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में जो उनकी आशा और अभिलाषा थी। आठों उत्तर पूर्वी राज्यों का निवेश का संगठन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। सिंधिया ने कहा कि हमने 9 रोड शो किए सात राज्यों के मुख्यमंत्री और मणिपुर के राज्यपाल के साथ। आठों राज्यों को मिलाकर, बेंगलुरु से चेन्नई, चेन्नई से मुंबई, दिल्ली से कोलकाता से अहमदाबाद फिर इंदौर तक यह रोड शो ऑर्गेनाइज्ड हुए। इसके बाद एक-एक औद्योगिक समूह के साथ दिल्ली और मुंबई में मेरी स्वयं मुलाकात हुई।

चार लाख 18 हजार करोड़ के निवेश एमओयू-एलओआई घोषित हुए

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि आज इस मेहनत और मशक्कत से प्रधानमंत्री जी के आशीर्वाद से यह विश्व स्तरीय अंतरराष्ट्रीय निवेश समिट आठ राज्यों के लिए दिल्ली में हुआ। प्रधानमंत्री जी की उपस्थिति ने स्वयं इस समिट को ऐतिहासिक बनाया। आज के कार्यक्रम में 4 लाख 18 हजार करोड़ के निवेश, MOU और LOI घोषित हुए हैं। हर एक राज्य के लिए इसकी राशि सम्मिलित है।

हर एक राज्य के लिए कम से कम 20000 करोड़ का निवेश इसमें सम्मिलित है। खास बात यह है कि भारत के सबसे बड़े औद्योगिक समूह के अध्यक्षगण इस समिट में शामिल रहे। 50 देश के राजदूत इसमें शामिल हुए। देश भर के आंत्रप्रेन्योर उपस्थित हुए। आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी के वक्तव्य से संपूर्ण देश मंत्र मुग्ध हो गया।

हमारा संकल्प यह निवेश धरातल पर उतारेंगे

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि उत्तर पूर्वी क्षेत्र के प्रति हमारा संकल्प है निवेश धरातल पर उतारेंगे। समूचे उत्तर पूर्वी क्षेत्र के लिए एक स्ट्रेटजी रोड मैप तैयार हो रहा है। इससे पहले हमने उत्तर पूर्वी राज्यों के लिए अष्ट लक्ष्मी कार्यक्रम किया था। प्रधानमंत्री जी ने भारत मंडपम में इसका उद्घाटन किया था।

दिसंबर के महीने में त्रिपुरा में हमने बैंकिंग समिट गृहमंत्री अमित शाह जी के नेतृत्व में आयोजित की थी, अब भारत मंडपम में 6 महीने बाद इन्वेस्टर समिट प्रधानमंत्री जी नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में आज आयोजित की गई, जो दो दिन चलेगी। मुझे आशा है 4 लाख 18 हजार करोड़ का आंकड़ा जो अभी है। वह कई गुना बढ़ेगा, शनिवार को होने वाले समापन समारोह में कई नई घोषणा हम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM