आज से इंदौर में ‘ब्रिक्स कृषि सम्मेलन’ प्रशासन और पुलिस मुस्तैद, 13 जून तक आयोजन !

इंदौर। 9 जून से शुरू होकर 13 जून तक चलने वाले ब्रिक्स कृषि सम्मेलन के लिए इंदौर पूरी तरह तैयार है। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने अलग-अलग समीक्षा बैठक आयोजित कर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।सम्मेलन में शामिल होने वाले विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों, … Read more

परीक्षा प्रणाली पर संसद का कड़ा रुख, एनटीए और सीबीएसई से जवाब तलब, लिखित में स्पष्टीकरण मांगा !

नई दिल्ली। संसद की उच्चस्तरीय स्थायी समिति ने देश की प्रमुख परीक्षाओं के आयोजन और मूल्यांकन प्रणाली संबंधी बढ़ते विवादों पर सख्त रुख अपनाया है। समिति, जिसका नेतृत्व कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कर रहे हैं, ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से लिखित में विस्तार … Read more

तापमान का महा-संकट, अल नीनो तोड़ेगा अब तक के सभी रिकॉर्ड, संयुक्त राष्ट्र ने दी भीषण गर्मी की चेतावनी !

नई दिल्ली। वैश्विक पर्यावरण में एक बड़ा संकट दस्तक दे रहा है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अल नीनो के प्रभाव को लेकर पूरी दुनिया को सचेत किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि पहले से ही लगातार गर्म हो रही हमारी धरती पर अल नीनो का आगमन आग में घी डालने जैसा … Read more

इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन के यार्ड सुधार कार्य का असर, 11 जून को 4 यात्री गाड़ियां निरस्त, 8 डेमू सेवाएं सीमित

इंदौर। लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर यार्ड सुधार कार्य के चलते 11 जून को इंदौर रेल मंडल की कई रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पहले ही परिवर्तनों की सूचना जारी कर दी है। इस दौरान इंदौर-उज्जैन मार्ग पर चलने वाली 4 यात्री गाड़ियों को निरस्त … Read more

बढ़ती लागत को देखकर इंडिगो ने 6 विदेशी मार्गों पर अस्थायी रोक लगाई, जुलाई से उड़ानें बंद!

नई दिल्ली। देश की प्रमुख विमानन कंपनी इंडिगो ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के अपने नेटवर्क में सीमित बदलाव करते हुए 6 विदेशी शहरों के लिए सीधी हवाई सेवाएं अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है। कंपनी ने बताया कि कुछ मार्गों पर यात्रियों की संख्या उम्मीद से कम रहने और संचालन पर बढ़ते खर्च … Read more

दिल्ली के मालवीय नगर होटल में आग, 11 विदेशी नागरिकों सहित 21 की मौत, कई घायल गंभीर!

नई दिल्ली। मालवीय नगर के हौजरानी क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस अग्निकांड में 11 विदेशियों समेत कुल 21 लोगों की मौत हो गई, कई घायलों की स्थिति गंभीर है। बृहस्पतिवार को मालवीय नगर थाने में गैर-इरादतन हत्या सहित कई गंभीर धाराओं के तहत मामला … Read more

वंदे मातरम के सभी छंद गाने की अनिवार्यता पर थरूर ने उठाए सवाल

राष्ट्रगीत का सम्मान बरकरार, लेकिन हर कार्यक्रम में पूरा संस्करण गाना व्यावहारिक नहीं तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सरकारी कार्यक्रमों में वंदे मातरम के सभी छंदों को गाना या बजाना अनिवार्य किए जाने पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि राष्ट्रगीत का सम्मान सभी करते हैं, लेकिन हर कार्यक्रम की शुरुआत और समापन … Read more

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का आगाज इंदौर से, 150 विद्युत बसों के साथ शुरू होगी नई व्यवस्था

प्रदेशभर में 5206 बसों के संचालन की तैयारी भोपाल। मध्यप्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुलभ, सुरक्षित और आधुनिक बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एवं अधोसंरचना लिमिटेड के संचालक मंडल की बैठक में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन … Read more

19 राज्यों में बारिश और तेज आंधी की चेतावनी, ओलावृष्टि की आशंका, आज से बदलेगा मौसम का मिजाज!

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने 1 जून के लिए 19 राज्यों में तेज आंधी, गरज-चमक और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कई क्षेत्रों में 80 से 90 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। … Read more

आईपीएल में आरसीबी की लगातार दूसरी खिताबी जीत, गुजरात टाइटंस को फाइनल में मात दी, प्रशंसकों को जीत का तोहफा!

अहमदाबाद। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटन्स को शिकस्त देकर लगातार दूसरी बार चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की। बीते साल 17 साल लंबे इंतजार के बाद अपना पहला खिताब जीतने वाली बेंगलुरु की टीम ने इस बार भी अपनी बादशाहत कायम रखी। हालांकि, पिछले साल की खिताबी … Read more