भोपाल में 90 डिग्री मोड़ वाला ओवरब्रिज बना मुसीबत, मंत्री ने दिए जांच के आदेश

भोपाल में 90 डिग्री मोड़ वाला ओवरब्रिज बना मुसीबत, मंत्री ने दिए जांच के आदेश

90 Degree Bridge

Bhopal 90 Degree Bridge: 18 करोड़ में बना ब्रिज सोशल मीडिया पर वायरल, यूजर्स बोले – मौत का एंगल!

भोपाल, 12 जून 2025: राजधानी भोपाल के ऐशबाग इलाके में करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से बना रेलवे ओवरब्रिज (ROB) अब जनता की सुविधा के बजाय चिंता का कारण बन गया है। इस ब्रिज पर बने 90 डिग्री के तीखे मोड़ को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। लोग इसे “मौत का एंगल” बता रहे हैं और इसके डिजाइन को लेकर सरकार से जवाब मांग रहे हैं।

8 साल के लंबे इंतजार के बाद इस ओवरब्रिज का निर्माण मार्च 2023 में शुरू हुआ था, जिससे ऐशबाग रेलवे फाटक पर लगने वाले रोजाना के ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद थी। ब्रिज अब बनकर तैयार है और इसकी लंबाई 648 मीटर तथा चौड़ाई 8.5 मीटर है। रोजाना यहां से गुजरने वाले करीब तीन लाख लोगों को इससे फायदा मिलने की बात कही गई थी। लेकिन इसके डिजाइन ने लोगों को राहत की बजाय चिंता में डाल दिया है।

सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक, जनता में नाराज़गी

Bhopal 90 Degree Bridge: जैसे ही ब्रिज की तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर मीम्स और व्यंग्यात्मक टिप्पणियों की बाढ़ आ गई। यूजर्स ने इसे PWD की ‘इंजीनियरिंग का कमाल’ और ‘एक्सीडेंटल ज़ोन’ करार दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह तीखा मोड़ वाहनों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है और दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है।

ब्रिज निर्माण से जुड़े अधिकारियों ने सफाई देते हुए कहा कि जमीन की कमी और पास में बने मेट्रो स्टेशन के चलते डिजाइन में बदलाव संभव नहीं था। उन्होंने इसे एक ‘डिज़ाइनल मजबूरी’ बताया। हालांकि इस तर्क को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या सुरक्षा से समझौता किया जाना उचित था?

Bhopal 90 Degree Bridge: मंत्री ने दिए जांच के आदेश

मामले के तूल पकड़ते ही मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने संज्ञान लिया और बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टीम ने मौके का निरीक्षण कर लिया है। मंत्री ने कहा कि गुरुवार तक तकनीकी रिपोर्ट पेश की जाएगी और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर डिजाइन में सुधार की जरूरत होगी, तो संबंधित विभाग उसे प्राथमिकता से करेगा।

टैग्स:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM