अभिषेक बच्चन पहुंचे भोपाल, ‘कालीधर लापता’ का लोगो लेक व्यू पॉइंट पर किया लॉन्च

अभिषेक बच्चन पहुंचे भोपाल, ‘कालीधर लापता’ का लोगो लेक व्यू पॉइंट पर किया लॉन्च

Abhishek Bachchan In Bhopal

Abhishek Bachchan In Bhopal: 26जून 2025: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन अपनी आगामी फिल्म ‘कालीधर लापता’ के प्रमोशन के सिलसिले में बुधवार, 25 जून को भोपाल पहुंचे, शहर के लेक व्यू प्वॉइंट पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में उन्होंने फिल्म का लोगो लॉन्च किया, इस दौरान लाइट्स और म्यूजिक के बीच फिल्म के लोगो को पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखाया गया.

फैमिली ड्रामा है ‘कालीधर लापता’

मीडिया से बातचीत में अभिषेक ने बताया कि यह फिल्म एक फैमिली एंटरटेनर है, जिसे हर उम्र का दर्शक अपने परिवार के साथ बैठकर देख सकता है, उन्होंने कहा, “हमें उम्मीद है कि दर्शकों को ये फिल्म पसंद आएगी, इसमें भावनाएं हैं, सस्पेंस है और एक संदेश भी है.

Abhishek Bachchan In Bhopal: भोपाल से जुड़ी यादें की ताजा

अभिषेक बच्चन ने अपने भोपाल कनेक्शन को लेकर भी बात की, उन्होंने कहा, “भोपाल मेरा ननिहाल है, मेरी नानी यहीं रहती हैं, जब भी मौका मिलता है, मैं उनसे मिलने भोपाल आ जाता हूं। यहां की फिजा और अपनापन मुझे हमेशा खींच लाता है.

ओटीटी पर होगी रिलीज, तारीख तय

कालीधर लापता’ 4 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज की जाएगी, फिल्म के प्रमोशन इवेंट में बड़ी संख्या में अभिषेक के फैंस जुटे, कार्यक्रम के बाद अभिनेता ने फैंस से मुलाकात की, हाथ मिलाया और फोटो भी खिंचवाई.

Abhishek Bachchan In Bhopal: 3 साल के दैविक ने जीता दिल

इस फिल्म की खास बात है भोपाल के 3 साल के बाल कलाकार दैविक की मौजूदगी, उन्होंने फिल्म में अहम भूमिका निभाई है, दैविक की तारीफ करते हुए अभिषेक ने कहा, “मैं उसे चाइल्ड आर्टिस्ट नहीं कहता, दैविक एक बेहद समझदार और समर्पित कलाकार है। इस फिल्म का असली स्टार वही है, मेरी कास्टिंग भी दैविक के बाद हुई थी.

फिल्म के कंटेंट को लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्सुकता है, और अब प्रमोशन के इस अनोखे अंदाज़ ने फिल्म को लेकर बज़ और बढ़ा दिया है.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM