Indore Airport Winter Schedule लागू, रोज 42 फ्लाइट्स से 11 हजार यात्री कर रहे सफर

Indore Airport Winter Schedule लागू, रोज 42 फ्लाइट्स से 11 हजार यात्री कर रहे सफर

इंदौर। देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से 25 अक्टूबर से नया विंटर शेड्यूल लागू कर दिया गया। यह विंटर शेड्यूल 30 मार्च 2027 तक लागू रहेगा। नई व्यवस्था के तहत इंदौर से देश के 13 स्टेट्स और केंद्र शासित प्रदेशों के 17 शहरों के लिए कुल 42 रेगुलर डायरेक्ट फ्लाइट्स उड़ान भर रही हैं। इस समय इंदौर एयरपोर्ट से डेली एवरेज 11 हजार पैसेंजर्स ट्रैवल कर रहे हैं।
नए टाइमटेबल में इंदौर से जबलपुर जैसे शहर का डायरेक्ट एयर कनेक्शन कट गया है, जबकि जोधपुर और अहमदाबाद के लिए नई फ्लाइट्स की शुरुआत हुई है। आने वाले दिनों में एयरलाइंस द्वारा बुकिंग ओपन करने पर गोंदिया और बैंकॉक जैसे रूट्स पर भी नई सर्विसेज शुरू होने की उम्मीद है।

दिल्ली के लिए 9 और मुंबई की रोज 8 फ्लाइट्स
नए शेड्यूल में दिल्ली रूट सबसे ज्यादा बिजी नजर आ रहा है, जहां के लिए हर दिन 9 डायरेक्ट फ्लाइट्स अवेलेबल हैं। इसके अलावा मुंबई के लिए 8 और बेंगलुरु रूट पर डेली 4 फ्लाइट्स चल रही हैं। हैदराबाद, पुणे, अहमदाबाद, जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ सहित देश के 17 बड़े शहरों के लिए इंदौर से बेहतरीन एयर कनेक्टिविटी मिल रही है। इससे बिजनेस, जॉब और टूरिज्म के सिलसिले में आने-जाने वाले पैसेंजर्स का सफर काफी आसान हो गया है।

इंटरनेशनल रूट्स और कनेक्टिंग फ्लाइट्स में बदलाव
इंदौर से फिलहाल यूएई के अबू धाबी के लिए इकलौती इंटरनेशनल फ्लाइट चल रही है, जिसका टाइम अब बदलकर नाइट की जगह डे टाइम कर दिया गया है। वहीं 2 दिसंबर से बैंकॉक के लिए दूसरी इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू करने का प्रपोजल है, हालांकि एयरलाइंस ने अभी तक इसके लिए बुकिंग स्टार्ट नहीं की है। इसके अलावा मुंबई और पुणे होकर कोच्चि जाने वाले ट्रेवलर्स के लिए सिंगल प्लेन कनेक्टिंग फ्लाइट की फैसिलिटी दी गई है, जिसमें पैसेंजर्स को रास्ते में एयरक्राफ्ट चेंज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM