27% OBC आरक्षण पर उमंग सिंघार की पहल, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
भोपाल: मध्यप्रदेश में OBC वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिलाने के लिए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने आरक्षण के मामले में कानूनी पहलुओं पर विचार करने, नए आंकड़ों के आधार पर जरूरी प्रस्ताव तैयार करने और जल्द फैसला लेने की मांग की है।
2019 में 14 से बढ़ाकर 27 प्रतिशत किया गया था आरक्षण
उमंग सिंघार ने पत्र में कहा कि वर्ष 2019 में राज्य सरकार ने OBC आरक्षण को 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने के लिए कदम उठाए थे। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के फैसलों और मौजूदा कानूनी स्थिति को ध्यान में रखते हुए OBC वर्ग को आरक्षण का लाभ दिलाने के लिए आगे की कार्रवाई की जानी चाहिए।
नौवीं अनुसूची में शामिल करने पर विचार की मांग
सिंघार ने OBC आरक्षण से जुड़े प्रावधानों को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करने की संभावना पर विचार करने की मांग की है। इसके लिए केंद्र सरकार के सामने भी जरूरी पहल करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि OBC वर्ग की सामाजिक और शैक्षणिक स्थिति के साथ उसके प्रतिनिधित्व से जुड़े नए और भरोसेमंद आंकड़ों के आधार पर प्रस्ताव तैयार किया जाना चाहिए।
आरक्षण के मामले में जल्द फैसला लेने पर जोर
नेता प्रतिपक्ष ने पत्र में कहा कि उच्च न्यायालय के फैसलों और संवैधानिक प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए उपलब्ध कानूनी विकल्पों पर गंभीरता से विचार किया जाए। उन्होंने अब तक हुई कार्रवाई की समीक्षा कर जरूरी कदम उठाने और मामले में तय समय के भीतर निर्णय लेने की मांग की।
OBC वर्ग को लाभ दिलाने की मांग
उमंग सिंघार ने उम्मीद जताई कि राज्यपाल और मुख्यमंत्री इस मामले में जरूरी कदम उठाएंगे। उन्होंने OBC वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिलाने के लिए ठोस कार्रवाई करने पर जोर दिया।

Leave a Reply