दुल्हन की विदाई हुई, रात में दर्द उठा और और उसने बेटी को जन्म दिया

अजीमनगर में इस चौंकाने वाली घटना के बाद हड़कंप, पुलिस में शिकायत नहीं की गई

 रामपुर (उत्तर प्रदेश) । अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के एक दिन बाद युवती के बच्ची को जन्म दिए जाने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

पहली ही रात में नवजात के जन्म की खबर पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में तेजी से फैल गई, जिससे यह मामला चर्चा और कौतूहल का विषय बन गया।

जानकारी के अनुसार, गांव की एक युवती का पड़ोस के गांव के एक युवक के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिजनों को इस संबंध की जानकारी थी और लगभग 6 माह पूर्व दोनों का रिश्ता भी तय कर दिया गया था। इसके बावजूद किसी कारणवश विवाह की औपचारिकता पूरी नहीं हो सकी।

मंगेतर पर शादी के लिए दबाव 
शुक्रवार को युवती मुरसैना चौकी पहुंची, जहां उसने अपने मंगेतर पर शादी के लिए दबाव बनाया। इस दौरान मामला पुलिस तक पहुंच गया। सूचना मिलने पर दोनों पक्षों के परिजन चौकी पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई, जिसके बाद आपसी सहमति से मामले को सुलझाने पर राजी बन गई।

आपसी समझौते से विवाह करने का निर्णय
शनिवार को गांव के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में दोनों पक्षों ने आपसी समझौते से विवाह करने का निर्णय लिया। पंचायत के निर्णय के बाद शनिवार शाम करीब आठ बजे युवक अपनी मंगेतर को लेकर ससुराल से विदा कराकर अपने घर ले गया। बताया जा रहा है कि रात करीब 12 बजे युवती को अचानक पेट में तेज दर्द होने लगा। परिजन पहले कुछ समझ पाते, उससे पहले ही युवती की हालत बिगड़ने लगी। घबराए परिजनों ने तत्काल गांव के पास ही रहने वाली एक महिला चिकित्सक को बुलाया। प्राथमिक उपचार के दौरान कुछ ही देर में युवती ने एक बच्ची को जन्म दिया।

सुबह होते-होते पूरे गांव में फैल गई
नवजात के जन्म की सूचना मिलते ही परिवार के लोग सकते में आ गए। देर रात की यह खबर सुबह होते-होते पूरे गांव में फैल गई। अगले दिन सुबह युवती के घर के बाहर महिलाओं और बच्चों की भारी भीड़ जमा हो गई। हर कोई इस अप्रत्याशित घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं करता नजर आया। परिजनों के अनुसार, युवती और नवजात बच्ची दोनों की हालत सामान्य है। चिकित्सक द्वारा आवश्यक देखभाल की जा रही है।

पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई 
फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। इस संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना सामाजिक दृष्टि से चौंकाने वाली है और गांव में लंबे समय तक चर्चा का विषय बनी रहेगी। वहीं पुलिस का कहना है कि जब तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं होती, तब तक कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

शादी के बाद बच्ची जन्म, पहली रात प्रसव, रामपुर अजीमनगर मामला, पंचायत के बाद विवाह, प्रेम प्रसंग शादी, विदाई के बाद डिलीवरी, गांव में हड़कंप, नवजात बच्ची जन्म, पुलिस शिकायत नहीं, सामाजिक चर्चा

Bride gave birth after marriage, first night delivery, Rampur Azimnagar case, village panchayat marriage, love affair wedding, delivery after farewell, newborn baby girl, shocking village incident, no police complaint, social buzz

Leave a Comment