संजय लीला भंसाली प्रतिनिधित्व करेंगे, एमएम कीरावनी की नई वंदे मातरम धुन बजेगी
नई दिल्ली। इंडियन सिनेमा के लिए यह साल बेहद ऐतिहासिक होने वाला है। देश के गणतंत्र दिवस के इतिहास में पहली बार होगा कि कर्तव्य पथ पर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की भव्यता देखने को मिलेगी। इस मौके पर हिंदी सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर संजय लीला भंसाली सिनेमा जगत का प्रतिनिधित्व करेंगे। पहली बार कोई फिल्म डायरेक्टर परेड में सीधे सिनेमा की विरासत पेश करेगा।
इस झांकी में ऑस्कर अवॉर्ड विजेता म्यूजिशियन एमएम कीरावनी वंदे मातरम की नई धुन पेश करेंगे। इससे पहले ये खबर आई कि ऑस्कर विजेता म्यूजिशियन एमएम कीरावनी ने ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर इसे पेश करेंगे। यह प्रस्तुति 2500 कलाकार कर्तव्य पथ पर देंगे। लेकिन, अब इसमें बदलाव किया गया।
सिनेमा का सफर और उसकी विरासत पेश करेंगे।
फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली एक खास झांकी पेश करेंगे, जो भारतीय सिनेमा के सफर और उसकी विरासत को लोगों के सामने पेश करेगी।सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सहयोग से तैयार की गई यह खास झांकी भारतीय फिल्मों के सफर और उनकी कलात्मकता का जश्न होगा।
भंसाली का कोई विकल्प नहीं
मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, भारतीय सिनेमा को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दिलाने वाले संजय लीला भंसाली से बेहतर इस पल के लिए कोई और विकल्प नहीं हो सकता था। संजय लीला भंसाली को उनकी भव्य फिल्मों और बारीक कलाकारी के लिए जाना जाता है। वे सिर्फ एक डायरेक्टर ही नहीं, बल्कि एक सफल प्रोड्यूसर, स्क्रीनराइटर और संगीतकार भी है। उन्हें अभी तक 7 नेशनल अवॉर्ड मिल चुके हैं।
भंसाली की आगामी फ़िल्म परियोजनाएं
संजय लीला भंसाली का भारतीय सिनेमा में योगदान लगभग तीन दशक पुराना है। फ़िल्म निर्माण में वे कई रचनात्मक भूमिकाएं निभाते हैं। उनके काम ने उन्हें व्यापक प्रशंसा दिलाई, जिसमें सात राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार शामिल हैं। 2015 में कला में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
भंसाली आगामी रोमांटिक ड्रामा ‘दो दीवाने शहर में’के सह-निर्माता हैं, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं।
रवि उदयवार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में इला अरुण, जॉय सेनगुप्ता, आयशा रजा, विराज गेहलानी, संदीप धर और नवीन कौशिक सहित कई कलाकार हैं। ज़ी स्टूडियोज और भंसाली प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। भंसाली की अगली प्रमुख निर्देशित परियोजना ‘लव एंड वॉर’ है, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को पहले क्रिसमस 2025 में रिलीज करने की योजना थी। लेकिन, पिछले साल आई खबरों के अनुसार अब यह 20 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में आ सकती है।
गणतंत्र दिवस परेड, कर्तव्य पथ झांकी, संजय लीला भंसाली, भारतीय सिनेमा विरासत, एमएम कीरावनी वंदे मातरम, वंदे मातरम नई धुन, फिल्म इंडस्ट्री परेड, ऑस्कर विजेता कीरावनी, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारतीय सिनेमा सम्मान
Republic Day parade, Kartavya Path tableau, Sanjay Leela Bhansali, Indian cinema heritage, MM Keeravani Vande Mataram, new Vande Mataram tune, Indian film industry tableau, Oscar winner Keeravani, Ministry of Information and Broadcasting, Indian cinema celebration