सत्ता का घमंड! ‘चाचा BJP विधायक हैं’ टोल देने से किया इनकार 

सत्ता का घमंड! ‘चाचा BJP विधायक हैं’ टोल देने से किया इनकार 

मध्य प्रदेश के आस्था केंद्र मां शारदा देवी धाम मैहर में हुई एक शर्मनाक घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। मैहर टोल प्लाजा पर टोल टैक्स मांगने मात्र पर बीजेपी विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी के भतीजे विपुल चतुर्वेदी द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर एक टोल कर्मचारी की सरेआम पिटाई का मामला सामने आया है, जिसने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नियम के तहत टोल टैक्स मांगने पर आरोपियों ने सत्ता का रौब दिखाते हुए कर्मचारी के साथ गाली-गलौज की और फिर बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। यह पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे बेखौफ दबंग एक कर्मचारी को घेरकर पीट रहे हैं।

घटना के बाद जनता में जबरदस्त आक्रोश है। सोशल मीडिया पर लोग इसे सत्ता संरक्षण में पनपती गुंडागर्दी बता रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि क्या कानून सिर्फ आम आदमी के लिए ही है? श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान को आस्था और शांति का केंद्र माना जाता है, वहां इस तरह की हिंसा बेहद निंदनीय और अस्वीकार्य है।

Maihar toll plaza assault, BJP MLA nephew controversy, toll worker beaten MP, law and order Madhya Pradesh, Maihar news, political violence India, viral CCTV video MP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM