MP केस भी निर्माणाधीन ब्रिज की होगी जांच, मंत्री बोले – सड़क है तो गड्ढे रहेंगे

MP केस भी निर्माणाधीन ब्रिज की होगी जांच, मंत्री बोले – सड़क है तो गड्ढे रहेंगे

Z shaped bridge

Z shaped bridge: 10 जुलाई 2025: मध्य प्रदेश में इन दिनों सड़क और पुल निर्माण को लेकर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा, सोशल मीडिया से लेकर विधानसभा तक ब्रिज की डिजाइन और सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं, इसी बीच प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने एक प्रेस वार्ता में स्पष्ट किया कि  इंदौर में बन रहा Z-आकार का ब्रिज पूरी तरह से तकनीकी रूप से सही है, साथ ही उन्होंने प्रदेश के सभी निर्माणाधीन ब्रिज की जांच के निर्देश भी जारी कर दिए हैं, लेकिन इससे ज्यादा चर्चा में आया उनका बयान – “जब तक सड़कें रहेंगी, गड्ढे भी होते रहेंगे, इस टिप्पणी पर सोशल मीडिया में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.

इंदौर का Z-शेप ब्रिज कितना सही

राकेश सिंह ने इंदौर के Z-आकार वाले ब्रिज को लेकर उठ रहे सवालों पर सफाई दी, उन्होंने कहा,इंदौर का ब्रिज Z आकार का नहीं है, बल्कि उसमें तीन आर्म्स हैं और यह 114 डिग्री एंगल पर बना है, टर्निंग रेडियस 20 मीटर है, जबकि न्यूनतम जरूरी रेडियस 15 मीटर होता है, जगह की कमी के कारण ऐसा डिज़ाइन चुना गया है, लेकिन सभी सेफ्टी मापदंडों का पालन किया गया है, उन्होंने बताया कि स्पीड लिमिट भी तय की गई है ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके.

Z shaped bridge: भोपाल ब्रिज की खामी मानी

मंत्री ने बताया कि भोपाल का ब्रिज 119 डिग्री का है, न कि 90 डिग्री जैसा दावा किया जा रहा था, हालांकि, उसमें तकनीकी खामी पाई गई है और इस खामी के चलते संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई भी की गई है, जल्द ही उस ब्रिज में जरूरी सुधार किए जाएंगे.

निर्माणाधीन ब्रिजो की होगी तकनीकी जांच

PWD मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि प्रदेश के सभी निर्माणाधीन पुलों की तकनीकी जांच कराई जाएगी। इसके लिए विशेष समिति का गठन किया जा रहा है, जो हर पुल की गुणवत्ता और डिजाइन की रिपोर्ट तैयार करेगी, उन्होंने यह भी कहा कि जहां तकनीकी खामी मिलेगी, वहां विशेषज्ञों से सुधार कराए जाएंगे.

Z shaped bridge: गड्ढे रहेंगे, क्योंकि सड़कें हैं  

सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा मंत्री राकेश सिंह का बयान,”जब तक सड़कें रहेंगी, गड्ढे भी रहेंगे, दुनिया में ऐसी कोई सड़क नहीं जहां गड्ढे न हों, बारिश और भारी ट्रैफिक के कारण सड़कों पर गड्ढे होना सामान्य है.

हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि

“मैं यह नहीं कहता कि क्वालिटी हमेशा अच्छी रही है, लेकिन हम सुधार की दिशा में काम कर रहे हैं, हम नई तकनीकों और बेहतर मैटेरियल का इस्तेमाल करेंगे ताकि गड्ढे बनने की समस्या को कम किया जा सके.

Z shaped bridge: वायरल वीडियो पर भी दी सफाई

बीते दिनों सड़क की दुर्दशा को लेकर वायरल हुए लीला साहू के वीडियो पर भी मंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,”PWD का बजट इतना नहीं है कि कोई सोशल मीडिया पोस्ट डाले और हम उसी दिन सड़क बना दें, विभाग की अपनी सीमाएं हैं, लेकिन आने वाले समय में हमारी बड़ी योजनाएं हैं और प्राथमिकता के आधार पर काम किया जाएगा.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM