Indore Couple Missing: शिलांग घूमने गई पत्नी ने ही रची थी हत्या की साजिश? मेघालय पुलिस का दावा

Indore Couple Missing: शिलांग घूमने गई पत्नी ने ही रची थी हत्या की साजिश? मेघालय पुलिस का दावा

Raja Raghuvanshi Case

Indore Couple Missing, इंदौर, 09 जून 2025: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा सामने आया है। उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी, जो हत्या के बाद 17 दिनों से लापता थीं, यूपी के गाजीपुर जिले के एक ढाबे पर बेहोशी की हालत में मिलीं। लेकिन इसके बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया—मेघालय की पुलिस का दावा है कि सोनम ने ही पेशेवर हत्यारों को सुपारी देकर अपने पति की हत्या कराई।

मेघालय के डीजीपी आई. नोंगरांग ने कहा है कि जांच में जुटी पुलिस को पुख्ता सबूत मिले हैं, जिससे साफ है कि मर्डर की साजिश में सोनम की ही भूमिका है। वहीं, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि इस हत्याकांड में शामिल तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी हमलावर मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है।

Indore Couple Missing: “मेरी बेटी बेगुनाह है”, बोले सोनम के पिता

वहीं सोनम के पिता देवी सिंह ने मेघालय पुलिस के आरोपों को नकारते हुए कहा, “मेरी बेटी निर्दोष है। पुलिस ने एक झूठी कहानी गढ़कर उसे फंसाया है।” उन्होंने बेटी के चरित्र पर उठ रहे सवालों को लेकर भी चिंता जताई।

राजा और सोनम की शादी किसी प्रेम-प्रसंग का नहीं, बल्कि पूरी तरह से अरेंज मैरिज थी। सोनम के पिता ने बताया कि रामनवमी के दिन समाज की तरफ से एक भंडारा होता है, जिसमें शादी योग्य लड़के-लड़कियों के नाम समाज की परिचय पुस्तिका में प्रकाशित किए जाते हैं। उसी दिन राजा और सोनम के नाम सूची में दर्ज हुए थे।

देवी सिंह ने कहा, “हमने पुस्तिका से लड़कों की जानकारी देखी। राजा का परिवार पसंद आया क्योंकि वे भी इंदौर के ही थे। जानकारी जुटाकर कुंडली मिलवाई और फिर रिश्ता तय हुआ।”

“हम दोनों परिवार खुश थे”, बोली राजा की मां

राजा की मां उमा रघुवंशी के मुताबिक, सोनम के परिवार ने खुद रिश्ता लेकर संपर्क किया था। उन्होंने बताया, “ये पूरी तरह अरेंज मैरिज थी। दोनों ने बिना किसी दबाव के शादी की थी। मेरा बेटा सोनम से दिल से जुड़ा था। अगर सोनम को कोई दिक्कत थी, तो उसके परिवार को जरूर पता होगा।”

उमा रघुवंशी ने बताया कि सोनम शादी के बाद 11 से 20 मई तक उनके घर रही। उसी दौरान सोनम ने शिलांग घूमने की बात कही, लेकिन राजा ने शुरू में मना कर दिया था। बाद में राजा ने कहा, “सोनम ने टिकट बुक करा ली है, अब मैं क्या करूं?” उमा ने बताया कि सोनम ने जाने का टिकट कराया लेकिन वापसी की बुकिंग नहीं की।

शादी से पहले ही जताया था शक

राजा की मां ने एक चौंकाने वाली बात बताई। उन्होंने कहा, “शादी से पहले एक बार राजा ने कहा था कि सोनम मुझमें इंटरेस्ट नहीं ले रही है, मैं शादी नहीं करूंगा।” दरअसल, एक बार राजा सोनम को मूवी दिखाने ले जाना चाहता था, लेकिन सोनम की मां ने साफ मना कर दिया। इसके बाद दोनों कभी अकेले नहीं मिले।

हालांकि जब उमा ने सोनम से सीधे बात की, तो उसने कहा कि वह ऑफिस के काम में व्यस्त थी। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों में बात शुरू हो गई थी।

टैग्स:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM