Mp CM News: गाडरवारा-ब्यौहारी में 410 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास आज

Mp CM News: गाडरवारा-ब्यौहारी में 410 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास आज

Mp CM News

Mp CM News, भोपाल, 9 जून 2025: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सोमवार को नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा और शहडोल जिले के ब्यौहारी के दौरे पर रहेंगे। दौरे के दौरान वे दोनों जिलों में 410 करोड़ रुपये से अधिक लागत के निर्माण और विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन करेंगे। इसके साथ ही वे शहडोल में बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर आयोजित कोल जनजातीय सम्मेलन में भी शामिल होंगे।

गाडरवारा में 135 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन

गाडरवारा में मुख्यमंत्री 80 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से जुड़े कुल 135 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन करेंगे। इनमें से 67 कार्य, जिनकी अनुमानित लागत 56 करोड़ 58 लाख रुपये है, का लोकार्पण किया जाएगा। वहीं, 68 कार्यों के लिए भूमि-पूजन किया जाएगा, जिनकी लागत 23 करोड़ 88 लाख रुपये बताई गई है।

शहडोल के ब्यौहारी में 330 करोड़ के कार्यों की घोषणा

दोपहर बाद मुख्यमंत्री शहडोल के ब्यौहारी पहुंचेंगे। यहां वे राज्य स्तरीय कोल महाकुंभ में भाग लेंगे, जो बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के बाद वे ब्यौहारी क्षेत्र में 330 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण और भूमि-पूजन करेंगे।

Mp CM News

मुख्यमंत्री यादव सुबह 11:40 बजे भोपाल से गाडरवारा के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12:20 बजे गाडरवारा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे वे शहडोल के ब्यौहारी पहुंचेंगे, जहां जनजातीय सम्मेलन के साथ-साथ विकास परियोजनाओं से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM