80 हजार रुपये न देने पर वायरल हुआ वीडियो, BJP नेता मनोहर लाल धाकड़ को मिली जमानत

80 हजार रुपये न देने पर वायरल हुआ वीडियो, BJP नेता मनोहर लाल धाकड़ को मिली जमानत

bjp leader manohar lal dhakad

bjp leader manohar lal dhakad, 27 मई 2025: हाईवे पर महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए बीजेपी नेता मनोहर लाल धाकड़ को कोर्ट से जमानत मिल गई है. वीडियो वायरल होने के बाद रविवार को उनकी गिरफ्तारी हुई थी, जिसके बाद सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया. जमानती धाराओं के चलते कोर्ट ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया.

यह मामला दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस वे का है, जहां मनोहर लाल धाकड़ महिला के साथ खुले में संबंध बनाते नजर आ रहे थे. वीडियो सामने आने के बाद जिले के भानपुरा थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी.

ब्लैकमेलिंग का आरोप:

पुलिस पूछताछ में धाकड़ ने दावा किया कि घटना के वक्त टोल प्लाजा के पास एनएचएआई से जुड़े 6 से 8 कर्मचारियों ने उन्हें घेर लिया. आरोप है कि कर्मचारियों ने एक लाख रुपये की मांग की और वीडियो वायरल करने की धमकी दी.

धाकड़ के मुताबिक, उस वक्त उनके पास सिर्फ 20 हजार रुपये थे, जो उन्होंने कर्मचारियों को दे दिए. बाकी की रकम न मिलने पर कथित तौर पर कर्मचारियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

bjp leader manohar lal dhakad: टोलकर्मियों पर कार्रवाई

वीडियो वायरल होने के बाद एमकेसी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी, जो संबंधित टोल प्लाजा का संचालन करती है, ने तीन कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संदीप पाटीदार ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि कंपनी को मामले की जानकारी दी गई, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई.

मनोहर लाल धाकड़, मंदसौर की जिला पंचायत सदस्य के पति हैं और भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए नेता हैं. वायरल वीडियो के चलते उन्हें रविवार को गिरफ्तार कर गरोठ उपजेल भेजा गया था.

सोमवार को कोर्ट में पेशी के दौरान उन्हें जमानती धाराओं में राहत मिल गई और उन्हें रिहा कर दिया गया. मामले की जांच अभी जारी है.

टैग्स:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM