पन्ना की खदान में चमका 16.96 कैरेट का हीरा, 7 मजदूरों की किस्मत बदली, कीमत ₹50 लाख से ज्यादा!

पन्ना की खदान में चमका 16.96 कैरेट का हीरा, 7 मजदूरों की किस्मत बदली, कीमत ₹50 लाख से ज्यादा!

पन्ना। जिले के सरकोहा गांव में स्थित एक खदान ने 7 गरीब मजदूरों की जिंदगी का रुख मोड़ दिया है। रोजाना की रोजी-रोटी के लिए कड़ी मेहनत करने वाले इन साथियों को खेत की एक खदान से 16.96 कैरेट का एक कीमती हीरा मिला है। इस हीरे की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है। इस खोज ने मजदूरों की आर्थिक तंगी दूर करने के साथ ही उनके अधूरे सपनों को पूरा करने की उम्मीद जगा दी है।

बारिश के बीच निरीक्षण के दौरान नजर आया कीमती पत्थर
सरकोहा गांव की इस हीरा खदान में सातों पार्टनर मिलकर काम कर रहे थे। खदान की शुरुआत के महज 20वें दिन ही उनकी किस्मत चमक गई। बारिश के दौरान जब मजदूर खदान की चाल की जांच कर रहे थे, तभी पट्टा धारक अखिलेश पाल की नजर मिट्टी के बीच चमक रही एक वस्तु पर पड़ी। पास जाकर देखने पर वह एक बेसकीमती हीरा निकला। हीरा मिलते ही सभी मजदूरों के चेहरे खिल उठे।

सरकारी ऑक्शन और रॉयल्टी कटने के बाद होगा बंटवारा
हीरे को पन्ना के शासकीय हीरा ऑफिस में सुरक्षापूर्वक जमा करा दिया गया है। प्रशासनिक और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सरकार द्वारा इसकी ओपन ऑक्शन यानी नीलामी आयोजित की जाएगी। नियमानुसार, नीलामी में मिलने वाली कुल राशि में से तय सरकारी रॉयल्टी काट ली जाएगी। इसके बाद बची हुई शेष राशि को सातों पार्टनरों में बराबर-बराबर बांट दिया जाएगा।

3 अविवाहित युवकों के घर जल्द बजेगी शहनाई
इस सफलता से सबसे ज्यादा राहत उन 3 मजदूरों को मिली है, जिनकी शादी आर्थिक समस्याओं के कारण अब तक नहीं हो पाई थी। 30 से 38 वर्ष की उम्र के संतोष, शर्मन और अरुण लंबे समय से अपना घर बसाने का सपना देख रहे थे। नीलामी से मिलने वाले पैसे से अब उनकी शादी की राह आसान होगी। वहीं, अन्य मजदूर इस राशि से अपने कच्चे मकानों को पक्का करवाने और बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने की योजना बना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM