केतन अग्रवाल हत्याकांड का मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा, उज्ज्वल निकम करेंगे पैरवी !

केतन अग्रवाल हत्याकांड का मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा, उज्ज्वल निकम करेंगे पैरवी !

पुणे। चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की सुनवाई अब फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी। शुक्रवार को मृतक के पिता विशाल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर शीघ्र न्याय की मांग की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने के निर्देश दिए और पीड़ित पक्ष की ओर से मुंबई हमले के दोषी कसाब को सजा दिलाने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता उज्ज्वल निकम को नियुक्त करने की मंजूरी दी।
26 वर्षीय केतन अग्रवाल की 18 जून को पुणे के पास लोहगढ़ किले की खाई में गिरने से मौत हुई थी। जांच में पुलिस ने उसकी मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को हत्या और आपराधिक साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया। शुरुआत में सिया ने इसे पैर फिसलने से हुई दुर्घटना बताया था, लेकिन बाद में सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों पर धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री ने कहा ‘गंभीरता से विचार करें’
मुख्यमंत्री फडणवीस ने घटना को कल्पना से परे बताते हुए कहा कि यह केवल आपराधिक मामला नहीं, बल्कि सामाजिक चिंता का विषय भी है। उन्होंने कहा कि पढ़े-लिखे परिवारों के युवाओं में ऐसी हिंसक और प्रतिशोध की मानसिकता क्यों विकसित हो रही है, इस पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है।

ऐसे मिले थे सिया और केतन
पुलिस के अनुसार सिया परिवार के दबाव में केतन से शादी के लिए तैयार हुई थी, जबकि वह चेतन चौधरी से प्रेम करती थी। चेतन ड्राई फ्रूट्स का कारोबार करता है और सिया बेकरी संचालित करती है। पूछताछ में चेतन ने बताया कि सिया भागकर शादी नहीं करना चाहती थी और सगाई तोड़ने का साहस भी नहीं जुटा पा रही थी। इसी वजह से दोनों ने केतन की हत्या की साजिश रची। पुलिस का यह भी दावा है कि इससे पहले भी केतन को मारने की कोशिश की गई थी। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM