मध्यप्रदेश में 42वें दिन भी बारिश का सिलसिला जारी: 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 9 जून तक राहत नहीं

मध्यप्रदेश में 42वें दिन भी बारिश का सिलसिला जारी: 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 9 जून तक राहत नहीं

weather update

weather update:  6 जून 2025: मध्यप्रदेश में इस बार गर्मी के सीज़न में बारिश और आंधी का ऐसा दौर चला है, जो थमने का नाम ही नहीं ले रहा। शुक्रवार को लगातार 42वें दिन भी प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में तेज़ हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत कुल 45 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। यहां पर 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है.

weather update: अगले 4 दिन और चलेगा ऐसा ही मौसम

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि इस समय प्रदेश पर दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हैं। यही कारण है कि लगातार बारिश और आंधी का असर बना हुआ है। यह सिस्टम 9 जून तक सक्रिय रहेंगे, जिसके बाद मानसून प्रदेश में प्रवेश करेगा.

weather update: रायसेन से धार तक बारिश

गुरुवार को भी कई जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई। रायसेन में 9 घंटे के भीतर लगभग एक इंच पानी गिरा। धार और उज्जैन में भी अच्छी बारिश हुई। बारिश और बादलों के चलते अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली.

ये जिले हैं अलर्ट पर

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आज तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी दी गई है.

26 अप्रैल से लगातार बारिश का सिलसिला

प्रदेश में 26 अप्रैल से बारिश और आंधी का दौर शुरू हुआ था, जो 5 जून तक जारी रहा। यानी अब तक लगातार 41 दिन तक किसी न किसी जिले में बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 9 जून तक इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी.

मानसून की रफ्तार धीमी

हालांकि, दक्षिण-पश्चिम मानसून अब तक मध्यप्रदेश में नहीं पहुंच पाया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मानसून अभी महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमा पर ठहरा हुआ है और उसकी आगे की प्रगति धीमी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM