गुजरात हाईकोर्ट ने कहा, सिर्फ मैरिज सर्टिफिकेट से वैध नहीं माना जाएगा हिंदू विवाह, रस्में होना अनिवार्य !

अहमदाबाद। गुजरात हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि केवल मैरिज सर्टिफिकेट जारी हो जाने से किसी हिंदू विवाह को वैध नहीं माना जा सकता। अदालत ने कहा कि हिंदू मैरिज एक्ट के तहत निर्धारित रीति-रिवाज और संबंधित समुदाय की परंपराओं के अनुसार विवाह संपन्न होना आवश्यक है। जिन समुदायों में सात फेरों की परंपरा है, … Read more

10 लाख के बिल भुगतान में रिश्वत मांगने वाले एमपीईबी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता और कार्यपालन यंत्री को ईओडब्ल्यू ने पकड़ा !

जबलपुर। मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के दो वरिष्ठ अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। दोनों अधिकारियों पर एक निर्माण कार्य के लगभग 10 लाख रुपये के लंबित भुगतान के बदले रिश्वत मांगने का आरोप … Read more

एथेनॉल आवंटन विवाद, ई20 पेट्रोल पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, सरकार बोली ‘प्रभावों का आकलन जारी, नीति में बदलाव नहीं !

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण यानी ई20 लागू किए जाने के बाद से वाहन चालकों के बीच यह सवाल लगातार उठता रहा है कि इसका असर इंजन और वाहनों की कार्यक्षमता पर क्या पड़ेगा। इस बीच सुप्रीम कोर्ट में हुई एक अहम सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया … Read more

कांग्रेस में शामिल हो सकती है शरद पवार की एनसीपी, विलय पर अंतिम दौर की चर्चा, सहमति की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ी !

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-शरद पवार) और कांग्रेस के बीच संभावित विलय को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, दोनों दलों के बीच नई दिल्ली में चल रही बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ी है और … Read more

अल नीनो की मार, जुलाई में सूखे के आसार, बढ़ेगी महंगाई की चिंता !

नई दिल्ली। देश में मानसून की सुस्त चाल ने आम जनजीवन के साथ-साथ आर्थिक मोर्चे पर भी बेचैनी बढ़ा दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी ताजा अनुमान के मुताबिक, प्रशांत महासागर में ‘अल नीनो’ के लगातार सक्रिय और मजबूत होने के कारण जुलाई के महीने में देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य … Read more

यूरोप में 43 डिग्री पर हाहाकार, जबकि भारत में शांति, क्या है इसके पीछे का असली विज्ञान !

नई दिल्ली। यूरोप के कई देशों में इन दिनों गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फ्रांस, स्पेन, इटली और पुर्तगाल जैसे इलाकों में पारा 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे वहां आपातकाल जैसी स्थिति है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प बहस छिड़ गई है कि जब भारत … Read more

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की जांच में तेजी, चंपत राय से हुई पूछताछ, एसआईटी और अयोध्या पुलिस ने बयान लिए, बैंक से भी दस्तावेज जुटाए!

अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी और चंदे में कथित हेराफेरी के मामले की जांच अब निर्णायक चरण में पहुंचती दिखाई दे रही है। राज्य सरकार की एसआईटी और अयोध्या पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए सोमवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय का बयान दर्ज किया। माना … Read more

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों की पैरवी नहीं करेंगे अयोध्या के वकील, मुकदमा लड़ा तो सदस्यता समाप्त, ₹5 लाख जुर्माना !

अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी और चंदे में कथित गड़बड़ी के मामले में केस दर्ज होने तथा 8 लोगों की गिरफ्तारी के बाद अयोध्या के अधिवक्ताओं ने कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को हुई आपात बैठक में अयोध्या बार एसोसिएशन ने निर्णय लिया कि इस मामले में किसी भी आरोपी की ओर से कोई … Read more

खराब विजिबिलिटी में भी आसान होगी विमान की लैंडिंग, स्वदेशी ‘गगन’ से पहली बार कमर्शियल जेट का सफल परीक्षण !

नई दिल्ली। देश के विमानन क्षेत्र ने सुरक्षा और तकनीक के मोर्चे पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अब खराब विजिबिलिटी के दौरान भी विमानों की सुरक्षित लैंडिंग का रास्ता और आसान हो जाएगा। भारत में पहली बार किसी बड़े कमर्शियल जेट विमान को जमीन से रेडियो सिग्नल लिए बिना केवल सैटेलाइट सिग्नल की … Read more

उज्जैन-देवास सहित 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर में भी बरसात के आसार

40 जिलों तक नहीं पहुंचा मानसून, जून में 38% कम हुई बारिश ! भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की चाल अब भी धीमी बनी हुई है। 24 जून को प्रदेश में प्रवेश करने के बाद से अब तक यह केवल 15 जिलों तक ही पहुंच पाया है, जबकि 40 जिले अभी भी मानसून की प्रतीक्षा … Read more