मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का आगाज इंदौर से, 150 विद्युत बसों के साथ शुरू होगी नई व्यवस्था

प्रदेशभर में 5206 बसों के संचालन की तैयारी भोपाल। मध्यप्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुलभ, सुरक्षित और आधुनिक बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एवं अधोसंरचना लिमिटेड के संचालक मंडल की बैठक में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन … Read more

नेशनल हाईवे के नीचे आकार ले रही रेल सुरंग, जुलाई तक इंदौर-दाहोद रेल परियोजना पूरा करने का लक्ष्य

इंदौर। इंदौर-दाहोद रेल परियोजना के तहत पीथमपुर के पास बन रही रेल सुरंग का निर्माण अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। बन चौपाटी से नूतन नगर के बीच लगभग 2956 मीटर लंबी यह सुरंग परियोजना का सबसे महत्वपूर्ण और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण हिस्सा मानी जा रही है। इसकी खासियत यह है कि सुरंग … Read more

‘हनी ट्रैप’ की जांच में नया खुलासा, सागर की युवती भी रेशू के नेटवर्क से जुड़ी मिली

सागर। बहुचर्चित हनी ट्रैप 2.0 मामले की जांच में लगातार नए तथ्य सामने आ रहे हैं। इंदौर अपराध शाखा की विशेष टीम ने पिछले 3 दिनों तक सागर में रहकर विभिन्न पहलुओं की जांच की। इस दौरान पता चला कि सागर के कोतवाली थाना क्षेत्र की एक युवती भी मुख्य आरोपी रेशू चौधरी के ब्लैकमेलिंग … Read more

बेटे और बेटी की शिक्षा में भेदभाव स्वीकार नहीं, उच्च न्यायालय ने बढ़ाई भरण-पोषण राशि!

इंदौर। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि पिता बेटे और बेटी की शिक्षा पर होने वाले खर्च में भेदभाव नहीं कर सकता। न्यायालय ने कहा कि यदि पिता अपने बालिग बेटे की तकनीकी शिक्षा पर पर्याप्त खर्च कर रहा है, तो वह नाबालिग बेटी की पढ़ाई और भरण-पोषण … Read more

आईपीएल में आरसीबी की लगातार दूसरी खिताबी जीत, गुजरात टाइटंस को फाइनल में मात दी, प्रशंसकों को जीत का तोहफा!

अहमदाबाद। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटन्स को शिकस्त देकर लगातार दूसरी बार चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की। बीते साल 17 साल लंबे इंतजार के बाद अपना पहला खिताब जीतने वाली बेंगलुरु की टीम ने इस बार भी अपनी बादशाहत कायम रखी। हालांकि, पिछले साल की खिताबी … Read more

गिरिबाला सिंह ने स्वीकारा, बेटे समर्थ की फरारी गलत, हमसे गलतीं हुई!

भोपाल। बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मामले में भोपाल की पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह कानून के शिकंजे में हैं। कोर्ट ने उन्हें 5 दिन की रिमांड पर सीबीआई को सौंप दिया। देशभर में सुर्खियोें में आने के बाद इस केस की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। सीबीआई के जांच अधिकारी मामले में पूर्व जज गिरिबाला … Read more

हाई प्रोफाइल हस्तियों को फंसाने वाली रेशु चौधरी जेल गई, डेटिंग एप और गुप्त ठिकानों से ब्लैकमेलिंग का खेल!

इंदौर। चर्चित हनी ट्रैप-2 मामले की परतें अब धीरे-धीरे खुलने लगी। इस पूरे आपराधिक घटनाक्रम की मुख्य सूत्रधार रेशु चौधरी को पुलिस रिमांड की अवधि समाप्त होने के बाद अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया। इंदौर पुलिस की क्राइम ब्रांच इस मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है, जिसमें हर दिन नए … Read more

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का गुर्गा राहुल पकड़ाया, क्राइम ब्रांच की कार्रवाई!

     इंदौर। क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश राहुल सिंह राठौर उर्फ बाबा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर विशेष कार्य बल की ओर से 15 हजार रुपए और क्राइम ब्रांच इंदौर की ओर से 10 … Read more

‘एयर इंडिया एक्सप्रेस’ में आधे किराए में हवाई सफर का मौका, 50 लाख सीटों पर छूट

    नई दिल्ली। गर्मी की छुट्टियों में घूमने जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए सस्ती हवाई यात्रा का शानदार अवसर सामने आया है। टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी ‘एयर इंडिया एक्सप्रेस’ ने अपनी विशेष बिक्री योजना शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के तहत घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर … Read more

भारत में जल्द दिखाई दे सकते हैं प्लास्टिक के नोट, रिजर्व बैंक की नई तैयारी!

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक देश में करेंसी नोटों की बढ़ती मांग और हर वर्ष नए नोट छापने पर होने वाले भारी खर्च को कम करने के लिए बड़े बदलाव की दिशा में आगे बढ़ रहा है। केंद्रीय बैंक अब पारंपरिक कागजी नोटों की जगह अत्यधिक टिकाऊ और लंबे समय तक चलने वाले प्लास्टिक यानी … Read more