कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व गृह, रक्षा मंत्री और लोकसभा अध्यक्ष रहे शिवराज पाटिल का लातूर में निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व गृह, रक्षा मंत्री और लोकसभा अध्यक्ष रहे शिवराज पाटिल का लातूर में निधन

Shivraj Patil death

मध्यप्रदेश | 11 दिसंबर 2025 | NEWSPOINTMP

सात बार सांसद चुने गए, 91 साल के थे और उन्हें उम्र संबंधी कई बीमारियां

 लातूर (महाराष्ट्र)। पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल का लातूर में निधन हो गया। वे 91 वर्ष के थे। शिवराज पाटिल ने सुबह लगभग 6:30 बजे लातूर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज लातूर में ही चल रहा था। शिवराज पाटिल ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।

 वे लोकसभा अध्यक्ष भी रहे। वह केंद्रीय मंत्रिमंडल में विभिन्न प्रमुख विभाग में भी रहे। शिवराज पाटिल महाराष्ट्र के लातूर से सात बार सांसद रहे। वह पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के एडमिनिस्ट्रेटर भी रहे। यूपीए सरकार में शिवराज पाटिल को गृह मंत्री बनाया गया था। वह देश के रक्षा मंत्री भी थे।

उनका जन्म 12 अक्टूबर 1935 को हुआ था। वह 2004 से 2008 तक भारत के गृह मंत्री रहे। उन्होंने 1991 से 1996 तक लोकसभा अध्यक्ष के तौर पर काम किया। वह भारत के 10वें लोकसभा अध्यक्ष थे। उन्होंने 2010 से 2015 तक पंजाब राज्य के राज्यपाल और चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक के तौर काम किया। शिवराज पाटिल ने 1980 के दशक में इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के मंत्रिमंडलों में रक्षा मंत्री के रूप में काम किया।
Home » कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व गृह, रक्षा मंत्री और लोकसभा अध्यक्ष रहे शिवराज पाटिल का लातूर में निधन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM