रेलवे लाइन बनी लाइफलाइन: खराब सड़कों से परेशान लोगों ने उठाया बड़ा खतरा

रेलवे लाइन बनी लाइफलाइन: खराब सड़कों से परेशान लोगों ने उठाया बड़ा खतरा

railway track

railway track: 30 जून 2025: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सैकड़ों लोग अपनी मोटरसाइकिलें रेलवे की पटरी पर चलाते नजर आ रहे हैं, मामला एक रेलवे पुल का है, जहां स्थानीय लोग बाइक स्टार्ट नहीं, बल्कि हाथ से पकड़कर रेल ट्रैक पर चलाते दिखाई दे रहे हैं, वीडियो देखकर यह साफ समझा जा सकता है कि यह किसी साहसिक स्टंट का हिस्सा नहीं, बल्कि मजबूरी का रास्ता है.

सड़कें टूटीं, पटरी बनी उम्मीद

बताया जा रहा है कि जिस इलाके में यह घटना हुई, वहां की सड़कों की हालत बेहद खराब है और वैकल्पिक मार्ग की पूरी तरह से कमी है, ऐसे में ग्रामीणों को रोजमर्रा के आवागमन के लिए रेलवे ट्रैक पर चलने के अलावा कोई विकल्प नजर नहीं आता.

railway track: हादसे की आशंका टली, पर सवाल कायम

गनीमत रही कि वीडियो में दिखाई गई इस खतरनाक हरकत के दौरान कोई ट्रेन नहीं आई, वरना यह पूरा मामला एक बड़े हादसे में बदल सकता था, लोग अपनी जान जोखिम में डालकर पटरी पार कर रहे हैं, जिससे यह सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर इस हालात के लिए जिम्मेदार कौन है?

कानून का उल्लंघन

रेलवे ट्रैक पर आम नागरिकों और वाहनों की आवाजाही न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि जानलेवा भी है, यह दृश्य प्रशासनिक लापरवाही और बुनियादी ढांचे की बदहाली को उजागर करता है.

railway track: हादसा हुआ, तो जिम्मेदार कौन

वहीं, इस पूरे मामले पर रेलवे और प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, यदि इस तरह की घटनाएं यूं ही जारी रहीं और कोई हादसा हुआ, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा—यह सवाल अब जनता के साथ-साथ मीडिया के सामने भी खड़ा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM