बिहार को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: 5,736 करोड़ की 22 परियोजनाओं का लोकार्पण

बिहार को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: 5,736 करोड़ की 22 परियोजनाओं का लोकार्पण

pm modi in bihar

pm modi in bihar: 20 जून 2025:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को एक दिन के दौरे पर बिहार पहुंचे, जहां उन्होंने सीवान से राज्य को 5,736 करोड़ रुपये की लागत वाली 22 विकास परियोजनाओं की सौगात दी, इन परियोजनाओं में पीएम आवास योजना (शहरी) के तहत 6,684 लाभार्थियों को उनके नए पक्के घरों की चाबियां सौंपी गईं, इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने योजना की पहली किश्त भी जारी की.

 pm modi in bihar: दूसरी बार बिहार दौरे पर पीएम मोदी

इस महीने यह पीएम मोदी का बिहार का दूसरा दौरा है, इससे पहले 29-30 मई को वह राज्य में आए थे, जहां उन्होंने पटना में नवनिर्मित विश्वस्तरीय टर्मिनल का उद्घाटन किया और एक भव्य रोड शो में हिस्सा लिया था, उस दौरान उन्होंने रोहतास जिले में आयोजित सभा में 50,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा की थी.

 pm modi in bihar: विकास की नई रफ्तार: वंदे भारत को हरी झंडी

प्रधानमंत्री ने सीवान से पटना-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इसके साथ ही उन्होंने जिले में नई रेल सेवाओं की शुरुआत की, जो बौद्ध सर्किट को राष्ट्रीय रेलवे नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, इससे बिहार के पर्यटन और धार्मिक स्थलों को देश के बाकी हिस्सों से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी.

शहरी परिवहन को बढ़ावा

शहरी परिवहन व्यवस्था को पर्यावरण के अनुकूल और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री ने राजधानी क्षेत्र शहरी परिवहन प्रणाली (CRUT) के तहत 100 इलेक्ट्रिक बसों को भी हरी झंडी दिखाई, ये बसें राजधानी पटना सहित अन्य शहरी इलाकों में हरित, सुविधाजनक और टिकाऊ यातायात को बढ़ावा देंगी.

22 परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन

प्रधानमंत्री द्वारा जिन 22 परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया, उनमें पेयजल, सिंचाई, कृषि अवसंरचना, स्वास्थ्य सेवाएं, ग्रामीण सड़कें, पुल, और राष्ट्रीय राजमार्गों से संबंधित विकास कार्य शामिल हैं, इन परियोजनाओं के पूरा होने से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में जीवन स्तर में सुधार आने की उम्मीद है.

राजनीतिक नजरिया भी अहम

बिहार में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री के बार-बार दौरे और परियोजनाओं की सौगात को चुनावी रणनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है, केंद्र सरकार की ओर से यह कोशिश है कि विकास के एजेंडे को प्रमुखता दी जाए और जनता तक इसका संदेश साफ तौर पर पहुंचे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM