मध्यप्रदेश में मानसून का कहर: 6 जिलों में ऑरेंज और 49 में यलो अलर्ट जारी

मध्यप्रदेश में मानसून का कहर: 6 जिलों में ऑरेंज और 49 में यलो अलर्ट जारी

MP Rainfall Weather

MP Rainfall Weather: 21 जून 2025: मध्यप्रदेश में मानसून ने पूरी ताकत से दस्तक दे दी है, बीते 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई, जिससे नदी-नाले उफान पर हैं और जनजीवन प्रभावित हुआ है, मौसम विभाग ने शनिवार के लिए प्रदेश के 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 49 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है.

MP Rainfall Weather: रीवा संभाग में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार रीवा, सतना, मैहर, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली जिलों में अगले 24 घंटे में 4 से 8 इंच तक बारिश हो सकती है, इन जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, जिससे स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं.

क्यों हो रही है इतनी बारिश ?

मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र (लो-प्रेशर एरिया) बना हुआ है, इसके साथ ही पश्चिमी हिस्से से ट्रफ लाइन भी सक्रिय है, इन दो मजबूत सिस्टमों के चलते पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में भारी बारिश हो रही है, इसके अलावा एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ भी सक्रिय हैं, जो राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तेज या हल्की बारिश का कारण बन रहे हैं.

ग्वालियर से छतरपुर तक तेज बारिश की संभावना

ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है,वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर सहित 49 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं, जहां यलो अलर्ट लागू किया गया है.

पूरे प्रदेश में अब मानसून

शुक्रवार को भिंड और मऊगंज जिलों में भी मानसून ने दस्तक दे दी, इसके साथ ही मध्यप्रदेश के सभी 52 जिलों में मानसून पहुंच चुका है, गौरतलब है कि इस बार मानसून ने देश में 8 दिन पहले ही एंट्री कर ली थी, लेकिन एमपी में यह तय समय से 1 दिन की देरी से 14 जून को पहुंचा.

MP Rainfall Weather: भोपाल: गर्मी से बारिश तक

राजधानी भोपाल में जून के पहले पखवाड़े तक तेज गर्मी का दौर रहा, पिछले 10 सालों में 15 जून तक तापमान 45 डिग्री तक पहुंच चुका है, हालांकि, इस दौरान बारिश का भी ट्रेंड देखने को मिला है। साल 2020 में भोपाल में जून में 16 इंच और 2024 में 10.9 इंच बारिश दर्ज की गई थी.

इंदौर: जून में कम गर्मी, अच्छी बारिश

इंदौर में पिछले 5 वर्षों में जून के महीने में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, पारा 39.6 से 41.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है, जून में औसतन 20 फीसदी बारिश का कोटा पूरा हो जाता है। साल 2024 में शहर में करीब 4 इंच बारिश दर्ज की गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM