MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दी इस्तीफे की पेशकश, कहा- 16 दिन में बदल जाएगी सरकार

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दी इस्तीफे की पेशकश, कहा- 16 दिन में बदल जाएगी सरकार

MP Politics

MP Politics: 30 जून 2025: मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एक बार फिर अपने तेवरों को लेकर सुर्खियों में हैं, हाल ही में अशोकनगर में लोधी समाज को लेकर हुए विवाद में दर्ज एफआईआर के बाद पटवारी ने न सिर्फ इस्तीफे की पेशकश की है, बल्कि बीजेपी सरकार पर सीधा हमला भी बोला है, उन्होंने कहा, “अगर सरकार सबूत पेश कर दे, तो मैं तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे दूंगा.

’12 से 16 दिन में बनेगी कांग्रेस सरकार’

सबसे बड़ा दावा करते हुए पटवारी ने कहा कि “अब सिर्फ 12 से 16 दिन की बात है, मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है, बीजेपी सरकार जितने भी मामले दर्ज करना चाहती है, कर ले, हर केस की जांच कराई जाएगी और जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई होगी.

MP Politics: FIR को बताया ‘सम्मान‘

पटवारी ने एफआईआर को लेकर तीखा बयान देते हुए कहा, “सरकार ने मुझे आरोपी बनाया है, इसका मतलब मैं अच्छा काम कर रहा हूं, FIR दर्ज कर उन्होंने मुझे मेडल दिया है, उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा कि यह सब कांग्रेस नेताओं को दबाने की कोशिश है.

अधिकारियों की सूची तैयार

उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस उन अधिकारियों की सूची तैयार कर रही है जो मौजूदा सरकार के इशारे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे केस दर्ज कर रहे हैं, “हर अधिकारी की यातना की लिस्ट बन रही है, कांग्रेस सरकार बनने के बाद सभी मामलों की जांच कराई जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी,” पटवारी ने कहा.

MP Politics: OBC आरक्षण पर भी साधा निशाना

पटवारी ने OBC आरक्षण को लेकर राज्य और केंद्र सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया, उन्होंने कहा कि “14% आरक्षण दिग्विजय सिंह के समय दिया गया था, जबकि कमलनाथ सरकार ने इसे 27% तक बढ़ाया, लेकिन आज तक यह कानून पूरी तरह लागू नहीं हो सका. कोर्ट में सरकार की ओर से झूठे तथ्य पेश किए गए हैं, जिससे ओबीसी युवाओं को नौकरी नहीं मिल पा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM