अनिकेत बनकर मंदिर में घुसा जीशान, हिंदू संगठनों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा

अनिकेत बनकर मंदिर में घुसा जीशान, हिंदू संगठनों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा

Mp news

Mp news: 10july2025: शहर के जनता क्वार्टर क्षेत्र स्थित मोती बाबा मंदिर में एक युवक द्वारा महिलाओं से संदिग्ध तरीके से संपर्क साधने और अपनी पहचान छिपाकर मंदिर में लगातार आवाजाही की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी.

Mp news: महिलाओं से नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश

स्थानीय रहवासियों और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने युवक की हरकतों पर संदेह जताया और पूछताछ के बाद उसे पकड़कर परदेशीपुरा पुलिस के हवाले कर दिया, जांच में सामने आया कि युवक ने अपनी असली पहचान छिपाकर खुद को हिंदू बताया और महिलाओं से नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश कर रहा था.

Mp news: अनिकेत, असल नाम निकला जीशान

मंदिर में आने-जाने के दौरान जब युवक की हरकतें संदिग्ध लगीं, तो लोगों ने उससे नाम और पहचान पूछी, उसने खुद को अनिकेत तोमर बताया, लेकिन जब आधार कार्ड की जांच की गई तो उसकी असली पहचान मोहम्मद जीशान करीम खान, निवासी श्रीनगर ककड़ के रूप में सामने आई.

मोबाइल में आपत्तिजनक फोटो

स्थानीय लोगों ने जब जीशान का मोबाइल फोन चेक किया, तो उसमें कई लड़कियों के आपत्तिजनक फोटो, निजी चैट्स और पहचान संबंधी जानकारियां मिलीं, यह भी खुलासा हुआ कि वह एक कॉल सेंटर में काम करता है और वहां की भी कई युवतियों की जानकारियां उसने अपने फोन में संकलित कर रखी थीं.

Mp news: मंदिरों में पहुंचता था पहचान छिपाकर

रहवासियों ने आरोप लगाया कि जीशान मंदिरों में जाकर हिंदू नाम बताकर महिलाओं से दोस्ती करने का प्रयास करता था, उसकी चाल-ढाल और बातचीत संदिग्ध लगने पर लोगों ने पहले निगरानी की, फिर उसे रोका और पूछताछ की.

मौके पर पहुंचे हिंदू संगठन

घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मानसिंह राजावत, लकी बाहुबली मेवाती, कुलदीप सिंह, ऐश्वर्या राय शर्मा, सुमित राठौर, राजेश राठौर और नवीन अग्रवाल मौके पर पहुंचे और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की.

Mp news: पुलिस जांच जारी

परदेशीपुरा थाना प्रभारी के अनुसार, युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है और मोबाइल से मिली सामग्री की तकनीकी जांच की जा रही है, फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी पहले भी इस तरह की किसी गतिविधि में शामिल रहा है या नहीं और उसकी असली मंशा क्या थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM