भोपाल समेत 16 जिलों में 4.5 इंच तक पानी गिरने की आशंका, ग्वालियर-चंबल में सक्रिय सिस्टम

भोपाल समेत 16 जिलों में 4.5 इंच तक पानी गिरने की आशंका, ग्वालियर-चंबल में सक्रिय सिस्टम

MP Monsoon Rainfall Weather

MP Monsoon Rainfall Weather: 25 जून 2025: मध्यप्रदेश में मानसून अब रफ्तार पकड़ चुका है, राज्य के 16 जिलों में बुधवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, मौसम विभाग के मुताबिक, इन इलाकों में अगले 24 घंटों के भीतर करीब 4.5 इंच बारिश हो सकती है, राजधानी भोपाल में सुबह से रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है, वहीं, ग्वालियर-चंबल संभाग में स्ट्रॉन्ग वेदर सिस्टम सक्रिय है, जिससे इन क्षेत्रों में भारी जलवृष्टि की संभावना जताई जा रही है.

किन जिलों में अलर्ट?

जिन जिलों में भारी बारिश का रेड या यलो अलर्ट जारी है, उनमें ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, शाजापुर, रायसेन, देवास, धार, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट शामिल हैं, इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर समेत लगभग पूरे प्रदेश में यलो अलर्ट घोषित किया गया है.

भोपाल में रिमझिम से लेकर तेज बारिश

राजधानी भोपाल में सुबह से कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश का दौर जारी है वहीं, रतलाम में रातभर झमाझम बारिश होती रही जो सुबह 9 बजे जाकर थमी। धार और डिंडौरी में भी अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई.

MP Monsoon Rainfall Weather: डिंडौरी में हरियाली छा गई

डिंडौरी जिले के ग्रामीण इलाकों में मंगलवार देर रात से लगातार बारिश हो रही है, बीते 24 घंटों में 17 मिमी बारिश दर्ज की गई, अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम 24°C रहा। बारिश की वजह से गांवों में हरियाली नजर आने लगी है.

मंगलवार को भी झमाझम

मंगलवार को 18 जिलों में अच्छी बारिश हुई, उज्जैन में 2.1 इंच, सतना में 1 इंच, जबकि नर्मदापुरम, नौगांव (छतरपुर), मलाजखंड (बालाघाट) में आधा इंच तक पानी गिरा, राजधानी भोपाल सहित बैतूल, गुना, जबलपुर, राजगढ़, दमोह, मंडला, सागर, उमरिया, शाजापुर, आगर-मालवा, सीहोर, रतलाम और शिवपुरी में भी रुक-रुककर बारिश होती रही.

MP Monsoon Rainfall Weather: मानसून की एंट्री और कवरेज

देशभर में इस बार मानसून 8 दिन पहले ही सक्रिय हो गया था, लेकिन मध्यप्रदेश में यह थोड़ी देरी से पहुंचा, 13-14 जून के आसपास मानसून ने प्रदेश में दस्तक दी और महज 5 दिनों में पूरे 53 जिलों को कवर कर लिया, भिंड और मऊगंज, जो अंत में बचे थे, वहां भी मानसून पहुंच गया, सामान्यत: एमपी में मानसून 15 जून तक पहुंचता है, जबकि पिछले साल यह 21 जून को आया था.

10 साल का रुझान: भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन

भोपाल: पिछले 10 वर्षों में जून महीने में भोपाल में कभी 45°C तक तापमान गया है तो कभी 17.4°C तक गिरा। साल 2020 में सबसे ज्यादा 16 इंच बारिश, जबकि 2024 में जून में 10.9 इंच पानी गिरा था।

इंदौर: यहां पिछले साल 4 इंच बारिश दर्ज की गई। जून महीने में तापमान 39.6°C से 41.1°C के बीच रहा। वर्ष 1980 में जून में सर्वाधिक 17 इंच, जबकि 2003 में 24 घंटे में 5 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई थी।

जबलपुर: मानसून जबलपुर के दक्षिण से प्रवेश करता है, इसलिए यहां सबसे पहले अच्छी बारिश होती है। पिछले 10 वर्षों में कोटे की 30% बारिश जून में ही हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM