लाड़ली बहना योजना की 25वीं किस्त आज जारी, एक क्लिक में ट्रांसफर होंगे 1551 करोड़

लाड़ली बहना योजना की 25वीं किस्त आज जारी, एक क्लिक में ट्रांसफर होंगे 1551 करोड़

Ladli Behna Yojana Mp

Ladli Behna Yojana Mp, 16 जून 2025: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर जिले के बेलखेड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय “लाड़ली बहना एवं महिला सम्मेलन” में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर वे लाड़ली बहना योजना सहित कई महिला और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की किश्तों का सिंगल क्लिक से ट्रांसफर करेंगे। साथ ही, 22.44 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।

Ladli Behna Yojana Mp की 25वीं किश्त

मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश की 1 करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खातों में जून माह की 1551.44 करोड़ रुपये की 25वीं किश्त ट्रांसफर करेंगे। इस योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को हर महीने 1250 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके अलावा, 56.68 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों को 341 करोड़ रुपये, 27 लाख से अधिक महिलाओं को सिलेंडर रिफिलिंग के लिए 39.14 करोड़ रुपये, और संबल योजना के तहत 6,821 श्रमिक परिवारों को 150 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि भी ट्रांसफर की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री 22.44 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इसमें 15.09 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए पांच निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 7.43 करोड़ रुपये की लागत से तीन नए निर्माण कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

पचमढ़ी में राजनाथ सिंह का प्रशिक्षण शिविर

दूसरी ओर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज पचमढ़ी में बीजेपी विधायकों, सांसदों और मंत्रियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान वे पार्टी नेताओं को संगठनात्मक और प्रशासनिक दायित्वों की सीख देंगे।

सीएम का व्यस्त दौरा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का कार्यक्रम बेहद व्यस्त रहेगा। वे नर्मदापुरम, रायसेन और जबलपुर जिलों का दौरा करेंगे, जहां वे विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे और जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ वितरित करेंगे।

मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम

  • 9:30 से 12:00 बजे: डॉ. मोहन यादव नर्मदापुरम के पचमढ़ी में प्रमुख कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे स्थानीय विकास कार्यों का अवलोकन करेंगे।
  • 12:10 बजे: सीएम पचमढ़ी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करेंगे।
  • 12:10 से 2:20 बजे: वे रक्षा मंत्री के साथ पचमढ़ी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगे।
  • 2:10 से 2:40 बजे: पचमढ़ी से हेलिकॉप्टर के जरिए रायसेन के उदयपुरा पहुंचेंगे, जहां वे स्वास्थ्य विभाग के निर्माण कार्यों सहित अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।
  • 4:00 से 4:35 बजे: जबलपुर के बेलखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहनों को सौगात देंगे और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे।
  • 7:00 बजे: मुख्यमंत्री भोपाल स्थित अपने निवास पहुंचेंगे, जहां उनके दिनभर के व्यस्त कार्यक्रम का समापन होगा।

Ladli Behna Yojana Mp- सीएम मोहन यादव आज सामाजिक सुरक्षा पेंशन, संबल योजना और सिलेंडर रिफिलिंग योजना के तहत लाभार्थियों को बड़ी राशि वितरित करेंगे। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 56.68 लाख लाभार्थियों को 341 करोड़ रुपये, सिलेंडर रिफिलिंग योजना के तहत 27 लाख से अधिक महिलाओं को 39.14 करोड़ रुपये और संबल योजना के तहत 6,821 श्रमिक परिवारों को 150 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM