कोलकाता लॉ कॉलेज में गैंगरेप की वारदात: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक पर तृणमूल कनेक्शन का आरोप

कोलकाता लॉ कॉलेज में गैंगरेप की वारदात: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक पर तृणमूल कनेक्शन का आरोप

Kolkata Rape Case

Kolkata Rape Case: 27 जून 2025: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक लॉ छात्रा से गैंगरेप की घटना ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, यह शर्मनाक वारदात 25 जून की शाम को एक कॉलेज कैंपस में हुई, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें एक पूर्व और दो वर्तमान छात्र शामिल हैं, वहीं, इस मामले ने राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया है, भाजपा ने एक आरोपी के तृणमूल कांग्रेस से जुड़े होने का दावा किया है.

Kolkata Rape Case: कैंपस के भीतर दो घंटे तक दरिंदगी

घटना बुधवार शाम करीब 7:30 बजे से रात 8:50 बजे के बीच कॉलेज परिसर में हुई, गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम हैं — मोनोजीत मिश्रा (31), जैब अहमद (19) और प्रमित मुखर्जी (20), पुलिस के मुताबिक, आरोपी छात्रा को कैंपस के एक सुनसान हिस्से में ले गए और वहां उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया.

पुरानी घटना की यादें फिर ताज़ा

यह मामला कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में पिछले साल अगस्त में हुए रेप-मर्डर की दिल दहला देने वाली घटना की याद दिलाता है, जहां एक ट्रेनी डॉक्टर का शव कॉलेज के सेमिनार हॉल में मिला था, आरोपी सिविक वॉलंटियर संजय रॉय को गिरफ्तार किया गया था और कोर्ट ने उसे मरते दम तक उम्रकैद की सजा सुनाई थी, उस मामले के बाद राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं करीब दो महीने तक ठप रहीं थीं.

Kolkata Rape Case: कैसे पकड़े गए आरोपी?

मोनोजीत मिश्रा और जैब अहमद को 26 जून की शाम करीब 7:20 और 7:35 बजे के बीच सिद्धार्थ शंकर राय शिशु उद्यान के पास से गिरफ्तार किया गया, दोनों के मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त कर लिए हैं, तीसरे आरोपी प्रमित मुखर्जी को 27 जून की रात 12:30 बजे उसके घर से पकड़ा गया, उसका फोन भी जांच के लिए जब्त किया गया है.

पुलिस तीनों को साउथ 24 परगना के अलीपुर ACMJ कोर्ट में पेश करेगी, साथ ही आगे की पूछताछ और तकनीकी सबूत जुटाने के लिए आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है,पीड़िता की मेडिकल जांच और बयान की प्रक्रिया भी चल रही है.

आरोपी तृणमूल से जुड़ा- भाजपा  

इस गंभीर घटना को लेकर भाजपा ने ममता सरकार पर निशाना साधा है, भाजपा नेता अमित मालवीय ने एक बंगाली न्यूज रिपोर्ट साझा करते हुए लिखा, “कॉलेज परिसर में एक महिला लॉ छात्रा के साथ गैंगरेप की चौंकाने वाली घटना सामने आई है, आरोपियों में एक पूर्व छात्र और दो कॉलेज स्टाफ शामिल हैं, इनमें से एक तृणमूल कांग्रेस से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है.

Kolkata Rape Case: महिला आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वत: संज्ञान लिया है, आयोग की चेयरपर्सन विजया रहाटकर ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर मामले की त्वरित जांच और तय समयसीमा में कार्रवाई की मांग की है, आयोग ने यह भी कहा है कि पीड़िता को मेडिकल, मानसिक और कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाए और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 396 के तहत मुआवजा भी दिया जाए, पुलिस को तीन दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट जमा करने के निर्देश दिए गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM