अटल पथ से राजवाड़ा तक गूंजा ‘योग से ही जीवन संभव’ का संदेश

अटल पथ से राजवाड़ा तक गूंजा ‘योग से ही जीवन संभव’ का संदेश

International Yoga Day

International Yoga Day: 10 जून 2025:  21 जून को दुनियाभर में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, भारत के विभिन्न हिस्सों में आयोजित कार्यक्रमों के साथ मध्य प्रदेश भी पूरी तरह योगमय रहा, राजधानी भोपाल से लेकर रीवा और इंदौर तक योग के सामूहिक अभ्यासों ने न केवल स्वास्थ्य का संदेश दिया, बल्कि भारतीय संस्कृति की वैश्विक पहचान को भी मजबूत किया.

International Yoga Day: योग शांति का रास्ता’- PM Modi

पीएम मोदी ने विशाखापट्टनम में 40 देशों के राजनयिक के साथ योग किया. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि योग का मतलब होता है- जोड़ना. ये देखना सुखद है कि कैसे योग ने पूरी दुनिया को जोड़ा है. उन्होंने कहा कि वो दिन जब संयुक्त राष्ट्र में भारत ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दिए जाने का प्रस्ताव रखा तो कम से कम समय में 175 देश हमारे प्रस्ताव के साथ खड़े हुए.

International Yoga Day: भारत की संस्कृति पर गर्व करने का दिन

भोपाल के अटल पथ पर राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने योगाभ्यास किया, अपने संबोधन में उन्होंने योग को आत्म-संयम और शांति का प्रतीक बताया, उन्होंने कहा, “आज का दिन पूरी दुनिया को भारतीय संस्कृति से परिचित कराने का गौरव दिवस है, योग से मन शांत होता है, और शांत मन हमें संतोष की ओर ले जाता है, जो अंततः अहिंसा का मार्ग दिखाता है,

मुख्यमंत्री ने कोविड महामारी की चर्चा करते हुए कहा कि उस कठिन समय में भारत ने ‘जियो और जीने दो’ का संदेश पूरी दुनिया को दिया, साथ ही उन्होंने प्रकृति से जुड़कर जीवन जीने की आवश्यकता पर भी जोर दिया.

“हर दिन योग करें, न केवल 21 जून को”- डिप्टी सीएम    

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा के मार्तंड स्कूल परिसर में योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया, उन्होंने कहा कि योग केवल एक दिन की प्रक्रिया नहीं बल्कि जीवनशैली होनी चाहिए, “निरोगी जीवन के लिए योग अनिवार्य है, कोरोना का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है, ऐसे में योग से शरीर और मन दोनों को मजबूत बनाना जरूरी है,” उन्होंने विस्तार न्यूज़ से खास बातचीत में कहा.

“योग आत्म-अनुशासन और सेवा का प्रतीक”- सिंधिया

इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गणेश हॉल में लोगों के साथ योग किया, उन्होंने योग को भारतीय संस्कृति का मूल बताया। “योग आत्म-अनुशासन है, जो हमें शांति की ओर ले जाता है, भारत की संस्कृति ‘मैं’ से ‘हम’ की ओर यात्रा कर सेवा और समर्पण का संदेश देती है.

उन्होंने कहा कि भारत अब योग के वैज्ञानिक पक्ष को दुनिया के सामने लाने के लिए रिसर्च करवा रहा है और इसकी चिकित्सा में भूमिका लगातार बढ़ रही है। कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी और विधायक रमेश मेंदोला समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे.

बुर्के में मुस्लिम महिलाओं ने भी किया योग

भोपाल के गुरुनानक मंडल में आयोजित योग कार्यक्रम में मुस्लिम महिलाओं ने बुर्का पहनकर योगाभ्यास किया, यह दृश्य न सिर्फ सौहार्द की मिसाल था बल्कि यह भी दर्शाता है कि योग अब धर्म, संप्रदाय और समुदाय से परे जाकर एक समावेशी स्वास्थ्य पद्धति बनता जा रहा है.

आंध्र प्रदेश में विश्व रिकॉर्ड की कोशिश

विशाखापट्टनम में आयोजित इस विशाल आयोजन ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा, जिसमें 5 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया. समुद्र तट पर भारतीय नौसेना के जहाजों की मौजूदगी ने इस आयोजन को और भव्य बनाया. पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश सरकार, विशेष रूप से मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण की इस आयोजन के लिए सराहना की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM